मध्य प्रदेश के खरगोन के पर्यटन स्थल महेश्वर की वायरल गर्ल मोनालिसा सुर्खियों में हैं। मोनालिसा के फरहान खान से शादी के बाद उसका पूरा परिवार दुखी और नाराज हैं। फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के निर्देशक सनोज मिश्रा मोनालिसा के परिवार के साथ भोपाल आए। उन्होंने दावा किया कि उनकी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात हुई है। उन्होंने माेनालिसा की फरहान से शादी को बड़ी साजिश बताते हुए आरोप लगाया कि फरहान पीएफआई का एजेंट हैं। उन्होंने कहा कि इसमें केरल सरकार भी मिली हुई हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरी मामले की पीएफआई के एंगल से जांच की मांग की हैं।
ये भी पढ़ें- MP: मुकेश मल्होत्रा बने रहेंगे विधायक, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर दी अंतरिम राहत, अगली सुनवाई 23 जुलाई को
उम्र को लेकर भ्रम की स्थिति, जांच की मांग
मिश्रा ने दावा किया कि मिश्रा का दावा है कि मोनालिसा की उम्र को लेकर भ्रम की स्थिति बनाई जा रही है। उनके अनुसार, मीडिया में दिखाए जा रहे दस्तावेज़ सही नहीं हैं और पूरे मामले की सच्चाई जानने के लिए मेडिकल जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट हो सकेगा कि वह बालिग हैं या नहीं। फिल्ममेकर ने यह भी आरोप लगाया कि मोनालिसा के आसपास कुछ लोग सक्रिय हैं, जिन्होंने उन्हें उनसे दूर कर दिया है। उनका कहना है कि उन्हें अभिनेत्री से खुलकर बात तक नहीं करने दी गई और ब्रेनवॉश कर लव जिहाद किया और परिवार से भी दूर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह महाकुंभ को बदनाम करने की साजिश हैं।
ये भी पढ़ें- MP News: विक्रम संवत 2083 का आगाज, सीएम ने सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर की दिन की शुरुआत, प्रदेशभर में भव्य आयोजन
मोनालिसा को विदेश ले जाने की आशंका
सनोज मिश्रा ने आशंका जताई कि मोनालिसा को विदेश ले जाने की योजना बनाई जा रही है, यह बहुत बढ़ा षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि मैंने उसको विदेश ले जाने के लिए कहा तो मुझे मना कर दिया गया और अब उसका अचानक पासपोर्ट बनवा दिया गया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आ सके और किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।
