राजधानी भोपाल में एक नाबालिग को नौकरी का झांसा देकर भोपाल बुलाकर उसे शराब पिलाकर तीन लोगों से सामूहिक दुष्कर्म कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सामूहिक दुष्कर्म करने वालों की संख्या आरोपियों की गिरफ्तारी और उनसे पूछताछ के बाद स्पष्ट हो सकेगी। बागसेवनिया पुलिस ने बंधक बनाकर दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर ये कृत्य कराने वाली दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सामूहिक दुष्कर्म करने वालों में युवतियों का परिचित एक रसूखदार बिल्डर भी शामिल है। दरिंदगी के दौरान पीड़िता बेहोश हो गई तो आरोपी युवतियों ने उसे देर रात नहलाया। जब वह कुछ होश में आई तो उसे अपने साथ सुला लिया। देर रात एक और आदमी आया और नाबालिग के साथ दरिंदगी की। इस तरह एक रात में ही आठ घंटे के अंदर करीब तीन दरिंदों ने नाबालिग के साथ हैवानियत की है। पुलिस आरोपी युवतियों के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों का पता लगा रही है।

ये भी पढ़ें- शर्मनाक: पति करता था दुष्कर्म और पत्नी देती थी बाहर पहरा, बदनाम करने की धमकी देकर बार-बार करते थे घिनौना काम

बागसेवनिया पुलिस के अनुसार साढ़े सत्रह साल की नाबालिग छिंदवाड़ा जिले की रहने वाली है। वह कक्षा 11वीं तक पढ़ाई की है। उसकी बड़ी बहन भोपाल में एक निजी अस्पताल में नर्स की नौकरी करती है। नर्स की पहचान भोपाल के विद्यानगर में रहने वाली मोनिका इंदौरकर और रेणुका बुनकर से थी। पीड़िता जब अपनी बड़ी बहन के पास कभी आती थी, तभी मोनिका और रेणुका से उसकी मुलाकात होती थी। नाबालिग पीड़िता की मां के फोन पर 16 मार्च को मोनिका इंदौरकर ने फोन कर नाबालिग से बात की। मोनिका ने भोपाल में उसकी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। पीड़िता ने कहा कि उसके पास मोबाइल फोन नहीं है, मोनिका ने उसे फोन भी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद पीड़िता 18 मार्च को पंचवेली ट्रेन से भोपाल पहुंची। मोनिका इंदौरकर ने उसे विद्या नगर स्थित अपने कमरे में रखा, जहां रेणुका बुनकर भी साथ थी।

रेणुका के बाहर जाते ही दो युवक शराब लेकर पहुंचे

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 18 मार्च को दोपहर में रेणुका बुनकर के कमरे से बाहर जाते ही मोनिका इंदौरकर ने उसे बियर पिलाई। इसके बाद दो युवक शराब लेकर आए। नाबालिग को जबरन शराब पिलाई गई। जब वह शराब के नशे में हो गई तो उसके साथ कई घंटे तक दरिंदगी होती रही। पीड़िता होश में नहीं थी, लेकिन उसे अहसास हो रहा था कि उसके साथ दुष्कर्म हो रहा है। इस बीच मोनिका ने किसी को फोन कर भी शराब मंगाई थी।

ये भी पढ़ें- आठवीं की छात्रा से सहपाठी छात्र ने किया दुष्कर्म, घर में घुसा और जान से मारने की धमकी देकर की हरकत

आधी रात रेणुका आई तो पीड़िता को नहलाया

18-19 मार्च की दरमियानी आधी रात रेणुका बुनकर जब कमरे में पहुंची तो पीड़िता बेहोशी की हालत में थी। उसके साथ करीब छह घंटे तक तक दरिंदगी हो चुकी थी। इसे बाद रेणुका बुनकर ने पीड़िता को पानी से नहलाया। नहाने के बाद पीड़िता कुछ होश में आई तो रेणुका ने उसे अपने साथ सुला लिया। कुछ ही देर बाद एक व्यक्ति आया और उसी बिस्तर पर सो गया। इसके बाद उसने भी नाबालिग के साथ दरिंदगी की। घटना से दहशत में आई पीड़िता अगले दिन वापस माता-पिता के पास छिंदवाड़ा चली गई।

मेडिकल में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि, दरिंदों की तलाश

पीड़िता हादसे के बाद बदहवाश हो गई थी। उसके माता-पिता ने किसी अदर उसे दहशत से बाहर निकाला और 27 मार्च को भोपाल लेकर आए और बागसेवनिया थाने में प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मोनिका इंदौरकर, रेणुका बुनकर व अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है। मोनिका और रेणुका ने पूछताछ में सामूहिक दुष्कर्म करने वालों के न तो नाम बताए और न ही संख्या बताई है। पुलिस दोनों युवतियों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि पीड़िता के उनके कमरे में पहुंचने के बाद आरोपी युवतियों ने किन-किन लोगों को अपने कमरे में बुलाया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वालों में एक रसूखदार बिल्डर भी शामिल है। सूत्रों के अनुसार सामूहिक दुष्कर्म करने वालों की संख्या अभी तीन आंकी जा रही है। युवतियों से पूछताछ और कॉल डिटेल की पड़ताल के बाद आरोपियों की संख्या स्पष्ट हो सकेगी। मेडिकल रिपोर्ट में भी सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। पीड़िता के मजिस्ट्रियल बयान भी दर्ज करा दिए गए हैं। पुलिस अब सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दरिंदगी की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *