Badwale Mahadev Temple: महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने अभिषेक-पूजन कर शिव बारात को रवाना किया और भक्तों संग शामिल हुए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 


Mahashivratri: CM Mohan Yadav Visits Ancient Badwale Mahadev Temple Bhopal Sends Off Shiva Wedding Procession

भगवान भोलेनाथ की पूजा करते सीएम मोहन यादव
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

महाशिवरात्रि के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल स्थित प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव का विधिवत अभिषेक और पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

Trending Videos

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां से भव्य शिव बारात को रवाना किया और निर्धारित मार्ग से भक्तों के साथ शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में हर-हर महादेव और जय महाकाल के जयघोष गूंजते रहे। कार्यक्रम में सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, भाजपा प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

पढ़ें- MP के छिंदवाड़ा का पातालेश्वर धाम: 250 वर्ष पुरानी नागा संत की तपोस्थली, महाशिवरात्रि पर उमड़ती है आस्था







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *