राजधानी में घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को खाद्य विभाग और प्रशासन की टीम ने गांधी नगर इलाके में एक घर पर छापा मारकर 15 से ज्यादा घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। अधिकारियों के अनुसार यह सिलेंडर अवैध तरीके से जमा कर ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी की जा रही थी। बताया जा रहा है कि करीब 900 रुपये में मिलने वाले घरेलू सिलेंडर को 1500 रुपये तक में बेचने की कोशिश की जा रही थी।
दोषियों पर दर्ज होगा मामला
प्रशासन ने मौके से बरामद सभी सिलिंडर जब्त कर लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों ने अवैध रूप से सिलेंडर जमा कर रखे थे, उनके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि गैस सिलिंडर की कालाबाजारी या अवैध बिक्री की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।
यह भी पढ़ें-भोपाल में गैस एजेंसियों पर लंबी लाइन, पुलिसकर्मी भी लगे,कमर्शियल सिलिंडर 2700 रुपए में देने का दवा
गैस सप्लाई पर प्रशासन की नजर
कलेक्टर कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और घबराने की जरूरत नहीं है। इसके बावजूद कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग रोकने के लिए जांच दल गठित किए गए हैं, जो गैस एजेंसियों और बाजार पर लगातार नजर रख रहे हैं।
यह भी पढ़ें-सीजन में पहली बार 40 डिग्री पहुंचा पारा, राज्य के कई शहरों में सामान्य से 5-7 डिग्री ज्यादा तापमान
हेल्पलाइन नंबर भी जारी
एलपीजी से जुड़ी शिकायतों के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।
भारत गैस: 1800-22-4344
इंडेन गैस: 1800-2333-555
एचपी गैस: 1800-2333-555
