विशेष न्यायालय के न्यायाधीश प्रतापसिंह चौहान ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में फैसला सुनाया है। न्यायालय ने आरोपी बबलेश पिता मांगीलाल केवट, निवासी खोप दरवाजा बड़नगर को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है। घटना बड़नगर की है।

आरोपी बबलेश ने तीन बच्चों की मां (पीड़िता) को अपने घर यह कहकर बुलाया था कि वह उसके बेटे के लिए एक अच्छा रिश्ता (लड़की) बताएगा। जब महिला फोटो देखने उसके घर पहुंची, तो आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी ने उक्त वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ दो से तीन बार गलत काम किया। जब पीड़िता ने उसके पास जाने से मना किया, तो आरोपी ने उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी और फोटो-वीडियो परिवार के सदस्यों को भेजना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें-  ‘तुम्हारे फूफा चाहे प्रेसिडेंट होंं, चालान तो होगा ही’, IPS अनु बेनीवाल का वीडियो हुआ वायरल

प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। विशेष न्यायाधीश ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को एससी/एसटी अधिनियम की धारा 3 (2) (5) में आजीवन कारावास, धारा 376 (2) (एन) में 10 वर्ष का सश्रम कारावास और धारा 66ई (आईटी एक्ट) में 2 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। कुल 13 हजार रुपये का जुर्माना भी किया गया है। न्यायालय में अभियोजन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक ईश्वरसिंह केलकर द्वारा की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *