ऐसा रहेगा मौसम का हाल
दिसंबर में रात के समय ठंड अधिक रही, जबकि दिन में तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहा। हालांकि ठंडी हवाओं के कारण दिन में भी मौसम ठंडा महसूस हुआ। 2 जनवरी को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और सूरज की किरणें मंद रहीं। इससे दिन में हल्की ठंड बनी रही और शाम को ठंडी हवाओं ने असर दिखाया। आगामी दिनों में ठंड के तेवर और तीखे होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है और ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है।
जनवरी में दशक का न्यूनतम तापमान
तिथि – न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
06 जनवरी 2015 — 6.9
23 जनवरी 2016 — 7.3
13 जनवरी 2017 — 6.3
03 जनवरी 2018 — 8.0
29 जनवरी 2019 — 5.6
10 जनवरी 2020 — 7.1
29 जनवरी 2021 — 7.1
28 जनवरी 2022 — 6.4
04 जनवरी 2023 — 7.3
01 जनवरी 2024 — 9.2
08 जनवरी 2025 — 6.6
शनिवार को दिन में ठंडक रही, कोहरा छाया रहा
शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। सुबह के समय दृश्यता 300 मीटर तक सीमित रही, जिससे विमान सेवाएं भी प्रभावित हुईं। प्रातः नगर के आसमान में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी नगर में कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। पिछले दो दिनों से दिन का तापमान भी सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है।
आज का मौसम अपडेट
आज नगर का अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज दिया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम था, न्यूनतम तापमान 11. 8 डिसे रहा जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। आज सुबह नगर में कोहरा छाया था, इस कारण दृश्यता 100 मीटर थी। हवा छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से थी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में कोहरा छाया हुआ है और पश्चिमी विक्षोभ के नहीं रहने के बाद नमी अधिक है, इस वजह से एक-दो दिन कोहरा रहने की संभावना है। दतिया में प्रदेश का सबसे न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर भारत से इंदौर आने वाली ट्रेनें और नगर में कोहरे के कारण एयरपोर्ट पर काफी उड़ानें काफी विलम्ब से चल रही हैं।
