इंदौर। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और बारिश का असर इंदौर में भी देखने को मिल रहा है। बुधवार शाम से हवाओं ने तीव्र ठंड का अहसास कराया। देर रात्रि से नगर में  बर्फीली ठंडी हवाओं ने फिजा को बदल दिया। गुरुवार सुबह भी जबरदस्त ठंड रही। 

ग्वालियर और चंबल संभाग में हुई बारिश और प्रदेश के कुछ जिलों में ओलावृष्टि का प्रभाव गुरुवार को इंदौर के मौसम पर दिखाई दिया। बुधवार को औसत अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य था। दृश्यता 600 मीटर थी, जो गुरुवार सुबह एक हजार मीटर दर्ज की गई। सुबह करीब 11 बजे तक शहर कोहरे के आगोश में रहा। आसमान में बादल छाए रहने के कारण सूर्य के दर्शन ही दुर्लभ हो गए थे। 

गुरुवार सुबह सूर्योदय का समय 7.7 था, पर सूर्य के दर्शन 10.15 बजे के करीब हुए और सूरज की बादलों की आड़ में लुकाछिपी जारी रही। सुबह साढ़े आठ बजे तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था। गुरुवार को नगर का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था। हवा की गति 15 किलोमीटर घंटे की थी, इसलिए वह शूल बनकर चुभ रही थीं। 

ये भी पढ़ें- MP Weather Today: आधे प्रदेश में छाया कोहरा,स्ट्रॉन्ग सिस्टम से 3 दिन बदलेगा मौसम,भोपाल-इंदौर-ग्वालियर भीगेंगे

जनवरी 2022 में हुई थी एक इंच बारिश

जनवरी में दशक में सर्वाधिक बारिश 8 जनवरी 2022 को 27.6 मिमी यानी एक इंच से ज्यादा दर्ज की गई थी। इस माह में सर्वाधिक बारिश 1920 में 104.7 मिमी चार इंच और 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश भी 1920 में 6 जनवरी को 80.5 मिमी दर्ज की गई थी।

पिछले पांच दिनों का नगर का तापमान





















































तारीख   अधिकतम तापमान सामान्य से कम/ज्यादा  न्यूनतम तापमान सामान्य सेकम/ज्यादा
23-01-2026  26.6  0  12.2 +2
24-01-2026   22  – 4   13.2  +3
25-01-2026   21.8   – 4   12.2 +1
26-01-2026 28.8  + 2  15.5  +5
27-01-2026 28.3  +1  12.2  +1
28-01-2026  23.3   – 4  10.8  0



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed