इंदौर में 5 दिवसीय इंटरस्कूल प्रतियोगिता “अभ्युदय” का भव्य शुभारंभ हुआ। इस आयोजन में इंदौर के विभिन्न स्कूलों से करीब 3000 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग में ग्वालियर चीता टीम के कप्तान एवं ऑलराउंडर क्रिकेटर हर्षवर्धन हार्डिया ने फ्लैग होस्टिंग कर किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताया। माणिक बाग स्थित चोइथराम स्कूल में 2 फरवरी से 6 फरवरी 2026 तक यह स्पर्धा आयोजित की जा रही है। 

14 स्कूलों की सहभागिता

इस इंटरस्कूल प्रतियोगिता में इंदौर के 14 प्रतिष्ठित स्कूल भाग ले रहे हैं। इनमें एमराल्ड वर्ल्ड स्कूल, एमराल्ड हाइट्स, सिका स्कूल 78, सिका स्कूल निपानिया, सेंट अर्नाल्ड स्कूल, सेंट पालोटी स्कूल, एडवांस स्कूल, एनडीपीएस, प्रेस्टीज स्कूल, सनमती स्कूल, चोइथराम स्कूल माणिक बाग, चोइथराम इंटरनेशनल स्कूल, तीरथ बाई स्कूल और चोइथराम निपानिया शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 

नाबालिग हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपी के माता-पिता और ताऊ भी गिरफ्तार

खेलों से मिलता है सर्वांगीण विकास


हर्षवर्धन हार्डिया ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास तक सीमित नहीं होते, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई और खेलों के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विभिन्न आयु वर्ग के लिए प्रतियोगिताएं


“अभ्युदय” के अंतर्गत मोंटेसरी से ग्रेड 2 तक के विद्यार्थियों के लिए एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। वहीं ग्रेड 3 से 5 तक के छात्रों के लिए क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल और बैडमिंटन जैसी खेल प्रतियोगिताएं रखी गई हैं।

प्रतिभा निखारने का मंच


विद्यालय की प्रिंसिपल चित्रलेखा कुलकर्णी के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान कर उनकी खेल प्रतिभा को निखारना और आत्मविश्वास बढ़ाना है। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट और मैडल देकर सम्मानित किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *