नए निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने शनिवार देर रात चार्ज लिया और वे सुबह भागीरथपुरा बस्ती गए। उनके साथ कलेक्टर शिवम वर्मा भी थे। सिंघल को वास्तवासियों ने कहा कि वे नर्मदा का पानी पी नहीं सकते और टैंकर गलियों में आ नहीं पा रहे है। कुछ छोटे टैंकरों की व्यवस्था कराई जाए।

 

निरीक्षण के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल टैंकर व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, संजीवनी क्लिनिक, स्वास्थ्य परीक्षण एवं नागरिकों की सुरक्षा से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई औरअधिकारियों एवं एनजीओ टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

कलेक्टर वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में टैंकरों के माध्यम से जलप्रदाय किया जा रहा है और नागरिकों को पानी उबालकर एवं छानकर उपयोग करने के लिए पंपलेट के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। प्रभावित नागरिकों का उपचार किया जा रहा है और लक्षण पाए जाने पर तत्काल प्राथमिक जांच एवं उपचार की व्यवस्था की गई है।

 

उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने देर रात्रि में पदभार ग्रहण किया और सुबह 7 बजे से ही भागीरथपुरा क्षेत्र में पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से कहा कि आप लोग बोरिंगों का इस्तेमाल दैनिक उपयोग के लिए कर सकते है, लेकिन पीने के पानी के लिए टैंकरों का उपयोग करे।

 

निगमायुक्त सिंघल ने बताया कि सभी स्रोतों से पानी के सैंपल लिए जा रहे हैं और टैंकरों से लगातार जलप्रदाय किया जा रहा है। प्राथमिकता दूषित जल के कारणों को दूर कर जल्दी ही सामान्य जलापूर्ति बहाल की जाएगी। हमारा इसी पर फोकस है। आपको बता दे कि इंदौर निगमायुक्त रहे दिलीप कुमार यादव को दो दिन पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर हटाया गया है। उनके स्थान पर क्षितिज सिंघल को नया निगमायुक्त बनाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed