इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से जुड़ी बीमारियों के चलते दो और लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो वर्षीय बच्ची भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग ने डायरिया से मौत की पुष्टि नहीं की है, हालांकि क्षेत्र में अब तक 35 मौतें दर्ज हो चुकी हैं।


Indore News: Continuation of deaths due to contaminated water continues in Bhagirathpura

शालिग्राम ठाकुर और बच्ची रिया। (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला जारी है। मंगलवार को बस्ती में दो लोगों की मौत हो गई। इनमें दो साल की बच्ची रिया भी शामिल है। इसके अलावा 75 वर्षीय शालिग्राम ठाकुर की भी जान चली गई। उन्हें सात दिन पहले उल्टी दस्त की शिकायत के चलते निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। 

Trending Videos

परिजनों का कहना है कि उन्हें लकवे की शिकायत थी, अन्य कोई बीमारी नहीं थी। उधर दो वर्षीय रिया प्रजापति को भी दिसंबर में उल्टी दस्त की शिकायत के चलते भर्ती किया गया था। बाद में उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि बीमार होने के कारण रिया काफी कमजोर हो गई थी और उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। 15 दिन पहले रिया को चाचा नेहरू अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उसे लीवर की शिकायत थी। 

ये भी पढ़ें- माँ शारदा की चौखट पर बाहुबली नेता का शक्ति प्रदर्शन, प्रतिबंध के बावजूद गर्भगृह तक पहुंचे हथियार

फिलहाल दोनों मौतों को मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने डायरिया की वजह से नहीं की है। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों को दूसरी बीमारियां भी थीं। बता दें कि अब तक 35 मौतें दूषित पानी के कारण हो चुकी हैं। कोर्ट ने अफसरों ने 16 लोगों की मौत डायरिया की वजह मानी है।







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *