इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में बुधवार रात एक युवक ने पांचवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। युवक तनाव में था और पुलिसकर्मियों द्वारा डांटे जाने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की दी है।

चंदन नगर क्षेत्र के ताप्ती परिसर में रहने वाला 23 साल का युवक राज मकवाना बुधवार देर रात अपनी मल्टी के नीचे घूम रहा था। मल्टी का निर्माण इंदौर विकास प्राधिकरण ने किया है। राज को घबराहट हो रही थी। इस कारण फ्लैट से उतर कर खुली हवा में आया था। इसी दौरान परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मी ने उससे इतनी रात को बाहर घूमने का कारण पूछा, तो राज ने सीधा जवाब नहीं दिया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। परिजनों ने बताया कि सुरक्षाकर्मी ने सड़क से गुजर रही पुलिस की गश्त कर रही गाड़ी को रोक लिया और उसमें सवार पुलिस जवानों से राज की शिकायत की।

ये भी पढ़ें- Indore Rangpanchmi: गेर के रंगों से बचाने के लिए राजवाड़ा को ढंका, खतरनाक मकानों पर नहीं खड़े हो सकेंगे लोग

पुलिस जवानों ने राज को डांटा और घर पर जाने के लिए कहा। परिजनों ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने राज को एक थप्पड़ भी जड़ा था। इससे वह घबराने लगा और तनाव में आ गया था। इसके बाद उसने पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि राज की कोई गलती नहीं थी और उनसे पुलिसकर्मियों से माफी भी मांग ली थी। फिर भी उससे साथ बदसूलकी की गई। यह बात भी सामने आई है कि राज मानसिक तनाव में था और उसका इलाज भी चल रहा था। इस बीच उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed