देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. भरत छापरवाल का रविवार सुबह इंदौर में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पेशे से बाल रोग विशेषज्ञ रहे डॉ. छापरवाल एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर थे और एमवाय अस्पताल के अधीक्षक भी रह चुके हैं।
उनकी गिनती उन कुलपतियों में होती है, जो लंबे समय तक देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलपति बने रहे। डॉ. छापरवाल वर्ष 1996 से 2004 तक कुलपति के पद पर रहे। वे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। डॉ. छापरवाल सेवानिवृत्त होने के बाद भी सक्रिय रहे। वे अभ्यास मंडल सहित शहर की कई संस्थाओं से जुड़े थे। उनके निधन पर शहर के गणमान्य नागरिकों व संस्थाओं ने शोक व्यक्त किया है।
