इंदौर के तीन इमली बस स्टेशन की पार्किंग में खड़ी तीन बसों में शनिवार रात अचानक आग लग गई। आग लगने से तीनों बसें जलकर राख हो गईं। दमकल की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।


indore-teen-imli-bus-stand-parking-mein-khadi-teen-buson-mein-aag-lagi

इंदौर में पार्किंग में खड़ी तीन बसों में लगी आग।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

इंदौर के तीन इमली बस स्टेशन में पार्किंग में खड़ी तीन बसों में शनिवार रात अचानक आग लग गई। इस घटना में कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन बसें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। आग क्यों लगी, पुलिस इस बात का पता लगा रही है। संभवतः शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात कही जा रही है। मौके पर फायर ब्रिगेड की पांच दमकलों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पहले बीच में खड़ी बस में आग लगी, फिर आग की लपटों ने आसपास खड़ी दूसरी बसों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

Trending Videos

ये भी पढ़ें- LPG Crisis: इंदौर में गैस संकट का असर, बाजार में एक दम से बढ़ी लकड़ी-कोयले व सिगड़ी की मांग; कब मिलेगी राहत?

स्टेशन पर लोग भी थे। पुलिस ने पहले लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा। इस बीच दमकलों ने आग पर काबू पाया। इस माह बस में आग लगने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी पांच दिन पहले एक बस में आग लग गई थी। वह बस भी पार्किंग में खड़ी थी।







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *