लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को इंदौर आए। उनका यह दौरा मुख्य रूप से शहर के दूषित जल से प्रभावित क्षेत्रों और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने पर केंद्रित है। सुबह 11 बजे राहुल गांधी इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पर उन्हें रिसीव करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सज्जन सिंह वर्मा, सत्यनारायण पटेल समेत कई बड़े नेता पहुंचे। राहुल ने एयरपोर्ट पर ज्यादा समय न बिताते हुए सीधे बॉम्बे हॉस्पिटल के लिए रुख किया। यहां पर अभी 8 मरीज भर्ती हैं जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें…

Rahul Gandhi Indore Visit Live: राहुल गांधी इंदौर पहुंचे, पेयजल त्रासदी पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

यहां से भागीरथपुरा के लिए जाएंगे

बॉम्बे हॉस्पिटल में मरीजों को देखने और उनके परिजनों से बात करने के बाद राहुल गांधी 11.45 पर भागीरथपुरा पहुंच गए। यहां पांच माह के मासूम अव्यान के परिजनों सहित अन्य शोक संतप्त परिवारों से उन्होंने चर्चा की। इसके साथ उन्होंने भागीरथपुरा के रहवासियों से भी बातचीत की। 

प्रदेशव्यापी आंदोलन की रूपरेखा बन रही

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 17 से 31 जनवरी तक एक व्यापक आंदोलन का शंखनाद किया है। यह विरोध प्रदर्शन मनरेगा में बदलाव, कानूनी अधिकारों की बहाली और इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अनुसार, शहरी और ग्रामीण कांग्रेस कमेटियों के नेता जिला स्तर पर एक दिवसीय उपवास रखेंगे। आंदोलन का दूसरा चरण 18 जनवरी से शुरू होगा, जिसमें दूषित जल स्रोतों की जांच और सीवेज लाइनों के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

एक करोड़ के मुआवजे की मांग की गई

जीतू पटवारी द्वारा गठित जांच कमेटी, जिसमें सज्जन सिंह वर्मा और महेश परमार जैसे नेता शामिल हैं, अपनी विस्तृत रिपोर्ट राहुल गांधी को सौंपेगी। इस रिपोर्ट में इंदौर नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि उनकी लापरवाही से दूषित जल की सप्लाई हुई। कांग्रेस ने इस मामले में हुए मृतकों के परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से गंदा पानी पीने को मजबूर थे, जिसके कारण 24 लोगों की जान जा चुकी है।

जरूरी आंकड़े…

12.45 बजे दोपहर में राहुल गांधी भागीरथपुरा में पीड़ितों से मुलाकात करेंगे।

24 लोगों की मृत्यु दूषित पेयजल के सेवन के कारण होने का दावा कांग्रेस की रिपोर्ट में किया गया है।

17 जनवरी से 31 जनवरी तक कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में विभिन्न चरणों में आंदोलन और उपवास आयोजित करेगी।

5 माह के मासूम अव्यान साहू के परिजनों से मिलेंगे राहुल गांधी, इंदौर के प्रभावित क्षेत्रों में जाएंगे।

11 बजे सुबह इंदौर एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं द्वारा शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा।

1 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल द्वारा पीड़ित परिवारों के लिए की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *