मिनी मुंबई के नाम से मशहूर इंदौर शहर एक बार फिर ऐतिहासिक पलों का गवाह बनने जा रहा है। इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन (IMA) द्वारा आयोजित किया जा रहा 33वां इंटरनेशनल मैनेजमेंट कॉन्क्लेव 2026 इस बार न केवल भव्य होगा, बल्कि यह शहर के लिए साल का सबसे बड़ा और गौरवशाली इवेंट साबित होने वाला है। इस कॉन्क्लेव में देश की ऐसी दिग्गज शख्सियतें और कॉर्पोरेट जगत के सितारे शिरकत करेंगे, जिन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था और उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। प्रबंधन, नवाचार और नेतृत्व का यह महाकुंभ मध्य भारत में विकास की नई इबारत लिखेगा। इस बार कार्यक्रम में इनोवेटिंग इंडिया की थीम है। यह थीम स्वदेशी, स्वाभाविक और स्वनिर्मित पर आधारित है। इस वर्ष की थीम भारत की आत्मनिर्भरता और वैश्विक पहचान को समर्पित है। यह मंच इंदौर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक ‘थॉट लीडरशिप हब’ के रूप में स्थापित करेगा।

Trending Videos



देश की इन बड़ी हस्तियों से रोशन होगा इंदौर


इस आयोजन की गरिमा बढ़ाने के लिए भारत के विभिन्न क्षेत्रों के नेतृत्वकर्ता इंदौर आ रहे हैं। मुख्य वक्ताओं और अतिथियों की सूची में शामिल प्रमुख नाम:


निरंजन हीरानंदानी: संस्थापक एवं अध्यक्ष, हीरानंदानी ग्रुप (जिन्हें प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा)


अमन गुप्ता: सह-संस्थापक, boAt लाइफस्टाइल


गणेश नटराजन: पूर्व CEO, ज़ेंसार टेक्नोलॉजीज़; अध्यक्ष, हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया लिमिटेड


रशेश शाह: चेयरमैन, एडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज


सुहानी शाह: प्रसिद्ध मेंटलिस्ट एवं परफॉर्मिंग आर्टिस्ट


राजीव सिंह: मैनेजिंग डायरेक्टर, बेनक्यू इंडिया


हितेश दोषी: चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, बारी ग्रुप


संजीव रस्तोगी: CEO, GCC, अदानी ग्रुप


प्रशांत देसाई: एमडी, एवरस्टोन ग्रुप; हेल्थ एजुकेटर


मुकुंदन मेनन: मैनेजिंग डायरेक्टर, वोल्टास लिमिटेड


मुरली रंगनाथन: हेड ऑफ फाइनेंस, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स


रेखा सेठी: डायरेक्टर जनरल, ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन


हिमांशु राय: चेयरमैन, IMA एवं डायरेक्टर, IIM इंदौर


शरद अग्रवाल: CEO, सिफ़ी डेटा सेंटर


दीपक संघवी: CMD, नाइलॉन’स एंटरप्राइजेज


तुषार जाधव: सह-संस्थापक एवं CEO, मनास्तु स्पेस टेक्नोलॉजीज


आचार्य मनीष जी: संस्थापक एवं CEO, जीना सिखो लाइफकेयर


पद्मा भट्ट: हेड, इनोवेशन एवं डिज़ाइन, हिमालय वेलनेस कंपनी


शशांक अनुमुला: मैनेजिंग डायरेक्टर, कैफ़े नीलूफ़र


अतुल सत्य कौशिक: अंतरराष्ट्रीय वक्ता एवं माइथोलॉजी इंटरप्रेटर


हरजीत खंडूजा: सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (HR), रिलायंस जियो



तीन दिवसीय कार्यक्रम होगा


यह तीन दिवसीय भव्य आयोजन इंदौर के प्रबंधन और व्यापारिक वातावरण में नई ऊर्जा फूंकने का काम करेगा। 26 फरवरी 2026 को प्री-कॉन्क्लेव गतिविधियों का आगाज होगा। इसके बाद 27 एवं 28 फरवरी 2026 को मुख्य कॉन्क्लेव होगा, जहां वैचारिक मंथन होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चांनी त्रिवेदी (सेक्रेटरी, IMA) ने वक्ताओं का परिचय दिया, जबकि अंश आनंद ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड की महत्ता बताई। सौरभ खेमका ने आयोजन की भव्यता पर प्रकाश डाला और श्रेयश डिगे ने स्टार्टअप पहल व प्रतियोगिताओं की जानकारी साझा की। इस दौरान IMA के प्रेसिडेंट नवीन खंडेलवाल एवं एग्जीक्यूटिव काउंसिल सदस्य अखिलेश खंडेलवाल भी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *