इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों के निरस्त होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नए साल की शुरुआत के साथ ही यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन तकनीकी और परिचालन कारणों से समस्या और गहरा गई है।

यह भी पढ़ें…

Indore News: इंदौर के मंदिरों में लगी लंबी लाइनें, अलसुबह से रात तक पहुंचे लाखों भक्त

आज भी चार उड़ानें रद्द

आज भी इंडिगो ने इंदौर से संचालित होने वाली अपनी 4 प्रमुख उड़ानों को निरस्त कर दिया है। इसमें सुबह हैदराबाद से आकर वापस जाने वाली फ्लाइट और दिल्ली से आकर वापस जाने वाली उड़ानें शामिल हैं। सुबह 6.50 बजे हैदराबाद और 7.10 बजे दिल्ली से आने वाली फ्लाइट्स के रद्द होने से सुबह के यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

क्रू की कमी और नियमों का पेच

उड़ानों के निरस्त होने के पीछे मुख्य कारण स्टाफ के कार्य समय (FDTL) में बदलाव को माना जा रहा है। हालांकि सरकार ने यात्रियों की असुविधा को देखते हुए इन नियमों को लागू करने की अवधि फरवरी तक बढ़ा दी थी, इसके बावजूद इंडिगो क्रू की कमी का हवाला देकर लगातार उड़ानें रद्द कर रही है। अधिकारी फिलहाल इस पर कुछ भी स्पष्ट बोलने से बच रहे हैं।

यात्रियों की जेब पर पड़ रहा बोझ

ऐन वक्त पर उड़ानें रद्द होने से यात्रियों के पास केवल रिफंड या रि-बुकिंग का विकल्प बचता है। मजबूरी में यात्रियों को दूसरी एयरलाइंस में महंगे टिकट खरीदने पड़ रहे हैं। परिचालन कारणों (Operational reasons) का हवाला देकर कंपनी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है, जबकि हजारों यात्रियों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है।

फरवरी से मिल सकती है राहत

इंदौर एयरपोर्ट पर फिलहाल रनवे मरम्मत का काम चल रहा है, जिसके कारण हवाई अड्डा रात 10.30 से सुबह 6.30 बजे तक बंद रहता है। रनवे का काम पूरा होने के बाद फरवरी से एयरपोर्ट 24 घंटे चालू होने की संभावना है। इसके बाद रात की उड़ानों का संचालन फिर से शुरू हो पाएगा और उड़ानों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed