इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट के 17 किलोमीटर लंबे हिस्से में संचालन की राह अब लगभग साफ हो गई है। यात्रियों को जल्द ही सुगम और तेज सफर की सुविधा मिल सकेगी।कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी (CMRS) की टीम ने मेट्रो ट्रेन, ट्रैक और स्टेशनों का अलग-अलग स्तरों पर विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोई बड़ी खामी सामने नहीं आई। हालांकि, कुछ छोटे सुधार सुझाए गए हैं, जिन पर तेजी से काम किया जा रहा है। अब टीम अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंपेगी, जिसके बाद मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को संचालन की मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

Trending Videos

चार दिन तक चले इस सर्वे के दौरान मेट्रो ट्रेन को विभिन्न गति पर चलाकर परीक्षण किया गया। ट्रेन को अधिकतम 60 किमी/घंटा की रफ्तार पर भी दौड़ाया गया। ट्रैक के मोड़ और ढलान वाले हिस्सों की विशेष रूप से जांच की गई, ताकि भविष्य में 80 किमी/घंटा की गति से संचालन में कोई दिक्कत न हो। निरीक्षण के चलते गांधी नगर से बागड़दा तक छह किलोमीटर हिस्से में अस्थायी रूप से मेट्रो संचालन बंद किया गया था, जिसे अब पुनः शुरू कर दिया गया है।

पढ़ें: छतरपुर में तेंदुए की करंट से मौत: खेत मालिक हिरासत में, अन्य जानवरों के कंकाल भी मिले; जांच तेज

संचालन की मंजूरी मिलने के बाद मेट्रो कॉर्पोरेशन किराया तय करेगा। गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक (करीब 17 किमी) अधिकतम किराया 80 रुपये तक हो सकता है। फिलहाल छह किलोमीटर के हिस्से में अधिकतम किराया 30 रुपये है, लेकिन यात्रियों की संख्या अभी कम है। इस 17 किलोमीटर के रूट में बस स्टेशन और एयरपोर्ट जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं भी जुड़ी हुई हैं, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

मेट्रो फैक्ट फाइल


  • 30 किलोमीटर ट्रैक पूरा होने पर हर 30 मिनट में मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी।

  • शहर में कुल 28 स्टेशनों से मेट्रो गुजरेगी।

  • किराया 20 से 80 रुपये के बीच होगा, जिसे पांच जोन में विभाजित किया गया है।

  • वर्तमान में 6–7 किलोमीटर हिस्से में संचालन जारी है, जहां अधिकतम किराया 30 रुपये है।

  • 20 से अधिक मेट्रो ट्रेनों का संचालन प्रस्तावित है।

  • एक ट्रेन में लगभग 450 यात्री सफर कर सकेंगे।

  • ट्रेनों में खड़े यात्रियों के लिए पोल और ग्रिप की सुविधा दी गई है।

  • सुरक्षा के लिए अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed