इंदौर में होली के दिन पुलिस जवान मुस्तैदी से सड़कों पर सुबह से लेकर रात तक ड्यूटी निभाते रहे, लेकिन दूसरे दिन उन्होंने जमकर होली खेली। रायफल और डंडे एक तरफ रख पुलिस जवानों ने खूब होली खेली और डीजे पर डांस भी किया। कुछ पुलिस जवान ‘मैं तो कब से हूं रेडी तैयार…’ गीत पर भी नाचे।

आमतौर पर इंदौर में पुलिस की होली डीआरपी लाइन में बड़े पैमाने पर खेली जाती है, लेकिन इस बार भागीरथपुरा व अन्य बड़े हादसे होने के कारण डीआरपी लाइन पर होली नहीं खेली गई। हालांकि, क्राइम ब्रांच के कार्यालय में जरूर पुलिस जवान होली के रंग उड़ाते नजर आए। दोपहर में सभी एकत्र हुए और पहले सूखे रंगों से होली खेली, फिर पानी की बौछारों के बीच एक-दूसरे को रंग से तर-बतर करते नजर आए। परिसर में डीजे भी बज रहा था और फिल्मी गीतों पर पुलिस जवान जमकर थिरके। करीब एक घंटे तक होली का आयोजन हुआ और सैकड़ों पुलिस जवानों ने होली खेली।

ये भी पढ़ें-  रंगपंचमी पर इंदौर की गेर देखने छतें होंगी बुक, टिकट से मिलेगा रंगों का नजारा; जानें कब निकलेगी?

बजरबट्टू सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे विजयवर्गीय


हर साल रंगपंचमी के एक दिन पहले मल्हारगंज में बजरबट्टू सम्मेलन आयोजित किया जाता है। सम्मेलन से पहले एक बाना निकलता है, जिसमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय किसी अलग वेश में आते हैं। कभी वे चाचा चौधरी बनते हैं तो कभी शिवाजी, लेकिन इस बार उन्होंने सम्मेलन में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है। मेयर पुष्यमित्र भार्गव भी नगर निगम की गेर में शामिल नहीं होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *