हमेशा सक्रिय रहने वाले प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय न तो इस बार भोजशाला में धार की कमान संभालेंगे और न ही गणतंत्र दिवस पर वे झंडावंदन करने जाएंगे। वे दस दिन के अवकाश पर है। अपने पारिवारिक सदस्य के निधन के कारण वे दस दिन किसी भी आयोजन में शामिल नहीं होंगे।सामान्य प्रशासन विभाग से मंत्रियों की जिलों में ध्वजारोहण की जानकारी वाली सूची में विजयवर्गीय का नाम नहीं है। उनके प्रभार वाले जिले धार और सतना में इस बार कलेक्टर झंडा फहराएंगे।

 

विजयवर्गीय ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वे दस दिन के अवकाश पर है, लेकिन इसकी  आधिकारिक  तौर पर वजह उन्होंने नहीं बताई। उधर विजयवर्गीय के कार्यालय से निजी सचिव ने एक पत्र भी जारी किया है, जिसमें लिखा है कि विजयवर्गीय के निकट पारिवारिक सदस्य का निधन होने के कारण वे आगामी कुछ दिनों तक किसी भी आधिकारिक, सार्वजनिक व सामाजिक आयोजनों में शामिल नहीं होंगे।

इस अवधि में तय कार्यक्रम स्थगित रहेंगे। आपको बता दें कि दो साल पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नाम की सर्जरी हुई थी। तब वे सात के अवकाश पर थे। इसकी जानकारी भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed