इंदौर प्रेस क्लब ने गुरुवार को महिलाओं को शक्ति सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि नारी की जिम्मेदारी अब पहले से ज्यादा बढ़ गई है। परिवार को संभालने के अलावा उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में भी अच्छा काम करना होता है। बहुआयामी प्रतिभा महिला का असली गुण है।

विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि घर के दायित्व निभाने के अलावा समाज को गढ़ने की जिम्मेदारी भी महिलाओं पर है। समाज की अपेक्षाएं भी महिलाओं से बढ़ गई हैं। चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिला है। 2047 के स्वर्णिम भारत में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

 

एसपी यांगचुंग भूटिया ने कहा कि देश में नारी अब अलग-अलग क्षमताओं और जिम्मेदारी के साथ नजर आती है। चाहे सेना का क्षेत्र हो या कला का क्षेत्र हो, हर जगह महिलाओं ने खुद को साबित किया है। पोस्ट मास्टर जनरल प्रीति अग्रवाल ने कहा कि ऐसा कोई क्षेत्र बचा नहीं जहां नारी के कदम न पड़े हों। भारत वर्ष के सर्वोच्च पद पर नारी बैठी है। नारी दुर्बल नहीं है, वह ईश्वर की श्रेष्ठ रचना है। उसे ईश्वर ने सृजनकर्ता की भूमिका में रखा है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम ने स्वागत उद्बोधन दिया। प्रेस क्लब उपाध्यक्ष प्रियंका पांडे ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि नारी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। कार्यक्रम में 40 से ज्यादा महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान दिया गया। इनमें जयश्री पिंगले, सोनाली सिंह नरगुंदे, मनीषा दुबे, रजनी भंडारी, मीना खान, रीना विजयवर्गीय आदि शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *