इंदौर में दो दिन से गर्मी के तेवर तीखे हो गए है। दिन में गर्मी महसूस होने लगी है, हालांकि रात का पारा सामान्य से मामूली कम होने के कारण थोड़ी राहत है। आमतौर पर इंदौर में मार्च के अंतिम सप्ताह तक पारा 35 डिग्री तक पहुंचता है, लेकिन अभी से पारा अंतिम सप्ताह की बराबरी करने लगा है। दो दिन से तापमान लगातार बढ़ रहा है और दिन में तेज धूप लोगों को परेशान करने लगी है।

अब तापमान लगातार बढ़ेगा। सप्ताहभर तक तेज धूप रहेगी और हवा की गति भी सामान्य रहेगी। गुरुवार को दिन का तापमान 35.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था, जबकि गुरुवार  रात का तापमान 14.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अब रात के तापमान में भी इजाफा होगा।

धुलेंडी के जश्न के दौरान गर्मी का अहसास इस बार शहरवासियों को हो रह था और अब रविवार को आने वाली रंगपंचमी पर भी गर्मी के तेवर तीखे होंगे। रात में जरुर गर्मी से थोड़ी राहत रहती है। 

मौसम विभाग के अनुसार मार्च के अंतिम सप्ताह तक तापमान तेजी से बढ़ता है और पारा 36 डिग्री तक पहुंचता है, लेकिन इस बार पहले सप्ताह में ही तापमान 35 डिग्री तक पहुंच चुका है। इस बार गर्मी के तेवर मार्च में भी तीखे रहेंगे।प्रदेश में कोई सिस्टम भी फिलहाल सक्रिय नहीं है और बादल भी नहीं है। इस कारण तेज धूप पड़ने लगी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *