इंदौर के समीप एक गांव में तेंदुआ कुएं में गिरकर घायल हो गया। कुएं में पानी भी था,लेकिन तेदुआ कुएं में चट्टान होने के कारण डूबने से बच गया। वह गिरने के बाद चट्टान पर बैठ गया। किसान जब खेत पहुंचा तो उसने कुएं में तेंदुए को देखा और वन विभाग को सूचना दी। मौके पर वन विभाग के कर्मचारी पिंजरा लेकर गए और दो घंटे की मशक्कत के बाद इसे पिंजरे की मदद से कुएं से बाहर निकाला। तेंंदुआ पिंजरे में भी बड़ी मुश्किल से आया। ठंडे पानी के कारण उसका शरीर कांप रहा था।

Trending Videos

 

सुबह तेंदुआ खुड़ैल के उमरिया खुर्द गांव के एक खेत में शिकार के पीछे भाग रहा था। कुएं में कम ऊंचाई की पाल है। तेंदुआ उसमें गिर गया। कुएं में पानी था, लेकिन तेंदुआ कुएं के भीतर की एक चट्टान पर बैठ गया।

किसान दोपहर में खेत गया तो उसे तेंदुए के कुएं में होने का पता चला। इसके बाद वन विभाग एक पिंजरे के साथ खेत पहुंचा। पांच रस्सियों की मदद तेंदुए को कुएं से बाहर निकाला। उसे उपचार के लिए चिड़ियाघर के अस्पताल ले गए। गिरने से तेंदुए के पैरों में चोट आई है। डाक्टरों ने कहा कि उपचार के बाद तेंदुए को जंगल में छोड़ दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *