इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के बाद प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है। इसी कड़ी में मैहर-सतना क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और सतना सांसद गणेश सिंह के कार्यालय के बाहर घंटा बजाकर विरोध दर्ज कराया।

जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन

यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस जिलाध्यक्ष मैहर एवं सतना जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में इंदौर जलकांड के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

दूषित पानी से मौतें प्रशासनिक विफलता

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इंदौर जैसे बड़े शहर में दूषित पानी की आपूर्ति के कारण लोगों की मौत होना सीधे तौर पर प्रशासनिक विफलता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जल प्रदाय व्यवस्था की नियमित जांच नहीं की गई और समय रहते सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए, जिसके चलते यह दुखद घटना सामने आई।

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

कांग्रेस ने मांग की कि इंदौर जलकांड की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही दोषी अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए।

घंटा बजाकर दिया सरकार को संदेश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटा बजाकर प्रतीकात्मक रूप से सरकार को “जगाने” का संदेश दिया। इस दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए गए और चेतावनी दी गई कि जब तक आम जनता को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध नहीं कराया जाएगा और पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें- Bhopal News: इंदौर हादसे के बाद भोपाल अलर्ट मोड में, पानी व्यवस्था बदलेगी, 15 साल पुरानी पाइप हटेंगी,जांच शुरू

शांतिपूर्ण रहा प्रदर्शन

पूरे प्रदर्शन के दौरान स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन जनहित से जुड़ा है और आने वाले दिनों में इसे और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed