पिछोर थाना क्षेत्र के लिधौरा गांव में शासकीय स्कूल के प्रधानाध्यापक को नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


Gwalior News: Government teacher accused of molesting a minor student.

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


जिले पिछोर थाना क्षेत्र के लिधौरा गांव में एक शासकीय स्कूल के प्रधानाध्यापक को नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Trending Videos

प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुशवाहा पर छात्रा को लगातार परेशान करने का आरोप है। शिक्षक ने भोजन के समय छात्रा को एक कलर का डिब्बा दिया। छात्रा के मना करने पर उसे धमकाया। छात्रा ने अपने परिजनों को बताया कि शिक्षक उसे लगातार परेशान करते थे। उसके करीब आकर बैठते थे और गलत तरीके से छूते थे। मना करने पर शिक्षक उसे फेल करने और माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी देते थे।

ये भी पढ़ें- बरैया के बयान पर सियासी तूफान, सीएम की राहुल गांधी से दो टूक ‘ऐसे नेता को तत्काल पार्टी से बाहर करो!’

पीड़िता की शिकायत सुनने के बाद परिजन पिछोर थाने पहुंचे। पिछोर में महिला पुलिसकर्मी न होने के कारण मामला ग्वालियर के महिला थाने पहुंचा। ग्वालियर से शून्य पर मर्ग कायम होकर पिछोर आने के बाद, पिछोर थाना प्रभारी शिवम राजावत ने मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर पिछोर थाना प्रभारी शिवम राजावत ने बताया कि लिधौरा के शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक ने आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया है। शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *