सायरखेड़ी क्षेत्र में हुई आठ लाख की लूट की गुत्थी को मात्र तीन घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य सूत्रधार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पांच लाख की राशि बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

6 मार्च को अनुराग आंजना (20 वर्ष), निवासी नागेश्वरधाम कॉलोनी ने थाना चिमनगंज पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने दोस्त अनिरुद्ध सेन के साथ तराना से 8 लाख लेकर वापस उज्जैन आ रहा था। शाम करीब 7 बजे झमाझम कैफे (सायरखेड़ी) के पास बिना नंबर की नीले रंग की हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोका। बदमाशों ने विवाद और मारपीट करते हुए एक्टिवा की डिक्की में रखे आठ लाख लूट लिए और फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान टीम ने पाया कि अनुराग का दोस्त अनिरुद्ध सेन बार-बार अपने बयान बदल रहा था। संदेह होने पर जब उससे सख्ती व मनोवैज्ञानिक तकनीक से पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अनिरुद्ध ने बताया कि उसी ने अपने दोस्त रोहित को पूरी सूचना दी थी कि फरियादी बड़ी रकम लेकर आ रहा है। आरोपी अनिरुद्ध, जो अनुराग का विश्वासपात्र दोस्त था, उसे पता था कि अनुराग 8 लाख लेने तराना जा रहा है। अनिरुद्ध ने अपने साथी रोहित बनोलिया को लोकेशन शेयर की। रोहित ने अपने अन्य साथियों (आलोक लोट और यश सोलंकी) के साथ मिलकर मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट हटाई, चेहरे पर कपड़ा बांधा और सुनसान रास्ते पर घेराबंदी कर लूट को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव अमान्य घोषित, हाईकोर्ट के आदेश के बाद रामनिवास रावत होंगे नए MLA

यह आरोपी गिरफ्तार

रोहित पिता राकेश बनोलिया (निवासी तिरुपति धाम कॉलोनी) – 3 पूर्व अपराध दर्ज

अनिरुद्ध सेन पिता धर्मेंद्र (निवासी गुदरी चौराहा) – मुख्य मुखबिर/दोस्त ⁠

आलोक लोट उर्फ बुद्धा (निवासी भेरूगढ़) – 7 पूर्व अपराध दर्ज

⁠यश सोलंकी (निवासी बहादुरगंज) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 8 लाख में से पांच लाख नगद बरामद कर लिए हैं। शेष राशि की बरामदगी के लिए आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है।

 

 

दोस्त ही निकला मास्टरमाइंड, 4 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों से बरामद कैश

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *