प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने आज श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान श्री महाकाल के दर्शन लाभ लिए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा अभिनेता आशुतोष राणा का स्वागत एवं सत्कार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद अभिनेता आशुतोष राणा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कल से नववर्ष गुड़ी पड़वा की शुरुआत हो गई है। मैं बाबा महाकाल का अनन्य भक्त हूं, इसीलिए आज समय मिलते ही बाबा महाकाल के दर्शन करने और सभी के मंगल की कामना करने यहां पर आया हूं।

Trending Videos

ये भी पढ़ें- भांग का श्रृंगार मस्तक पर चंद्रमा व बेलपत्र से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में रही जयकारों की गूंज

अभिनेत्री जयाप्रदा ने कहा – महाकाल के दर्शन कर सुकून मिला

पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री जयाप्रदा ने महाकाल मंदिर में भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। यहां उन्होंने सबसे पहले नंदी हाल से भगवान महाकाल के दर्शन कर नंदी का पूजन-अभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर की देहरी से भगवान महाकाल को जल अर्पित किया और नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल का जाप भी किया। पूजन-अभिषेक के उपरांत जयाप्रदा ने मंदिर परिसर में स्थित अन्य मंदिरों के भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि महाकाल के दर्शन कर उन्हें अत्यंत सुकून मिला। उन्होंने कहा कि जो भी श्रद्धालु यहां आता है, वह कभी खाली हाथ नहीं लौटता। मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए उन्होंने इसे बेहद सराहनीय बताया। उन्होंने आगे कहा कि हर सनातन धर्म के व्यक्ति को जीवन में एक बार भगवान शिव के इस पवित्र धाम के दर्शन अवश्य करने चाहिए।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *