प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर व फिल्म अभिनेत्री निधि अग्रवाल  ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए, ध्यान लगाया और नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत और सत्कार किया गया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने बताया कि कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर बाबा महाकाल के दर्शन करने मंदिर आए थे। यहां पंडित यश गुरु द्वारा नंदी हॉल से उनका पूजन-अर्चन कराया गया। इस दौरान देवकीनंदन ठाकुर बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए और नंदी हॉल से भगवान महाकाल के दर्शन किए।

दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने अपनी बात की शुरुआत “हर-हर महादेव” और “जय श्री महाकाल” के उद्घोष के साथ की। उन्होंने “कर्पूर गौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्। सदा वसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानी सहितं नमामि॥” मंत्र का पाठ करते हुए कहा कि महाकाल काल के भी काल हैं। वे ही हम सबके कष्ट हरते हैं और सुख, संपत्ति, सद्बुद्धि तथा भगवान की भक्ति प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि महाकाल के सामने कुछ देर बैठने का अवसर मिला तो ऐसा लगा जैसे स्वयं महादेव कैलाश पर्वत से कह रहे हों कि “तुम मेरी ओर दो कदम बढ़ाओ, मैं तुम्हारा ही हूं।” 

ये भी पढ़ें- MP: संकल्प यात्रा को लेकर बवाल, पुलिस व आजाद समाज पार्टी के बीच धक्का-मुक्की; 100 कार्यकर्ता लिए गए हिरासत में

मुख्य रूप से तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम करती हैं निधि

निधि अग्रवाल एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और डांसर हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में बॉलीवुड फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद ‘आईस्मार्ट शंकर’ (2019) सहित कई फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने ‘सव्यसाची’, ‘ईश्वरन’ (2021), ‘थलाइवन’ (2022) और ‘द राजा साहब’ (2026) जैसी दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया है।

निधि अग्रवाल का जन्म हैदराबाद में हुआ और उनका पालन-पोषण बेंगलुरु में हुआ। वह एक प्रशिक्षित डांसर हैं और बैले, कथक व बेली डांस में दक्षता रखती हैं। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक की पढ़ाई की है।

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed