इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से खुशखबरी आई है। यहां सफेद बाघिन पहर ने तीन नन्हे शावकों को जन्म दिया है। चार दिन की लगातार मेहनत के बाद फोटोग्राफर जयेश मालवीय ने यह तस्वीरें ली हैं। तस्वीरों में देखिए पहर कैसे मुंह में दबाकर अपने बच्चों को घुमा रही है, उनका ख्याल रख रही है…




Trending Videos

Indore News White tigress Pahar gives birth to three cubs in Kamla Nehru Zoo

नन्हे शावकों को मुंह में दबाया
– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर


इन नए मेहमानों के आगमन से चिड़ियाघर प्रबंधन और वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। चिड़ियाघर प्रशासन के अनुसार इन शावकों का जन्म लगभग पांच दिन पहले हुआ था लेकिन सुरक्षा और एकांत के कारण इन्हें अब देखा गया है।


Indore News White tigress Pahar gives birth to three cubs in Kamla Nehru Zoo

तीन शावकों में रंगों का अनूठा मिश्रण
– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर


शावकों के अनूठे रंग

बाघिन पहर द्वारा दिए गए तीन शावकों में रंगों का अनूठा मिश्रण देखने को मिला है। इन तीन शावकों में से दो सफेद रंग के हैं जबकि एक शावक सामान्य पीले और काली धारियों वाला है। फिलहाल तीनों शावक पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं और वे अपनी मां की देखरेख में सुरक्षित हैं। इन नए सदस्यों के आगमन के साथ ही इंदौर चिड़ियाघर में बाघों की कुल संख्या अब बढ़कर 10 हो गई है।

यह भी पढ़ें…

Indore News: पारा लगातार उछल रहा, ठंड गायब, दोपहर में छूट रहे पसीने


Indore News White tigress Pahar gives birth to three cubs in Kamla Nehru Zoo

शावकों की तस्वीरें कैमरे में कैद
– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर


मां की ममता का अनूठा दृश्य

गुरुवार सुबह बाड़े में ममता का एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला। शावक जन्म के बाद से ही बाड़े के भीतरी हिस्से में घनी घास के बीच छिपे हुए थे। सुबह के समय बाघिन पहर अपने नन्हे शावकों को मुंह में दबाकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाती दिखाई दी। बाघिन का यह स्वाभाविक व्यवहार और अपने बच्चों के प्रति उसकी सतर्कता चिड़ियाघर के कर्मचारियों के लिए भावुक कर देने वाला पल था।


Indore News White tigress Pahar gives birth to three cubs in Kamla Nehru Zoo

फिलहाल पर्यटकों को इनसे दूर रखा गया है।
– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर


कैमरे में कैद हुई दुर्लभ तस्वीरें

सभी पिछले चार दिनों से इन शावकों की एक झलक पाने की कोशिश कर रहे थे। काफी धैर्य और कड़ी मेहनत के बाद गुरुवार को बाघिन और उसके शावकों की तस्वीरें कैमरे में कैद हो सकीं।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed