मुरैना जिले की जौरा तहसील में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां रेलवे ट्रैक पर टॉवर वैगन ट्रेन इंजन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पुराने रेलवे स्टेशन के पास काली माता मंदिर के सामने की बताई जा रही है, जहां युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सुनील सविता के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि सुनील रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक टॉवर वैगन ट्रेन इंजन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के वक्त युवक के कान में ईयरफोन लगे हुए थे, जिससे वह टॉवर वैगन की आवाज नहीं सुन पाया और यह हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें- पिता-पुत्र की बेरहमी ने छीनी सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जिंदगी, शहरवासियों ने की फांसी की मांग
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। एसडीओपी नितिन बघेल के अनुसार रेलवे ट्रैक पुराना रेलवे स्टेशन पर सुनील सविता द्वारा रेलवे ट्रैक को पार किया जा रहा था उसी समय टॉवर वैगन ट्रेन इंजन वहां से निकला और उसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। जांच की जा रही है।