वसंत की बयार और इबादत की गूंज के बीच शुक्रवार को धार के धेर्य की परीक्षा है। जब भी बसंत पंचमी शुक्रवार को आई। तब हालात बिगड़े। इस बार क्या होगा? सबके मन में यही सवाल है। दोनो ही समाज अपनी आस्था एक ही दिन प्रकट करना चाहते है। 


Dhar Bhojshala: Amid the spring breeze and the echo of prayers, Dhar's patience was tested on Friday.

धार भोजशाला।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


पुलिस छावनी बने धार में एक अलग ही माहौल है। गलियों चौबारों में खाकी वर्दी में चहलकदमी करते पुलिस जवानों के बूट की गूंज है। संगीनों के साये में धार की भोजशाला है। चारों तरफ बैरिकेट, कंटीले तार लगा दिए गए हैं। आसपास में ड्रोन इधर-उधर मंडरा रहा है। घरों की छतों से लेकर गलियों तक आसपास से निगरानी हो रही है। अब बसंत की बयार और इबादत की गूंज के बीच शुक्रवार को धार के धैर्य की परीक्षा होगी। एक साथ नमाज और मां सरस्वती का पूजन संपन्न हो जाए और शहर की फिजा भी न बिगड़े यही सरकार की कोशिश हैं, लेकिन यह इतना आसान भी नहीं है।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed