ग्वालियर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर निगम अमले को एक भाजपा नेता ने खुद को पीएमओ से जुड़ा बताकर धमकाया। वीडियो वायरल होने पर निगमायुक्त ने पुलिस में …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 20 Feb 2026 01:26:22 PM (IST)Updated Date: Fri, 20 Feb 2026 02:27:09 PM (IST)

BJP नेता ने PM, विधानसभा अध्यक्ष का नाम लेकर अधिकारी को दी धमकी, बोले- जांच में पता चलेगा कितने नोट छापे हैं
बीजेपी नेता का वीडियो वायरल। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. अतिक्रमण हटाने पहुंचे अमले को दी धमकी।
  2. खुद को पीएमओ समिति सदस्य बताया।
  3. विधानसभा अध्यक्ष का नाम लेकर दबाव बनाया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। सागरताल स्थित शिव विहार कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे नगर निगम के अमले को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के नाम पर धमकाने का मामला सामने आया है।

खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय की 20 सदस्यीय समिति का सदस्य बताने वाले भाजपा नेता रविंद्र सिंह तोमर ने क्षेत्रीय अधिकारी अभिषेक प्रसाद को धमकाते हुए कहा कि मैं पीएमओ की 20 सदस्यीय अल्पसंख्यक कमेटी का सदस्य हूं। इस मामले का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक नगर निगम का अमला सागरताल के पास स्थित शिव विहार कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचा था। यहां स्थानीय निवासी वैभव श्रीवास्तव ने कथित भाजपा नेता रविंद्र सिंह तोमर द्वारा अतिक्रमण की शिकायत पर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की थी। मदाखलत अमले ने यहां से टीनशेड आदि सामान जब्त कर लिया। इसी दौरान मौके पर मौजूद निगम के क्षेत्रीय अधिकारी अभिषेक प्रसाद को रविंद्र सिंह तोमर धमकाते हुए नजर आए।

रविंद्र सिंह तोमर ने कहा कि गलती मत करना। मैं पीएमओ से जुड़ा हूं। सिविलियन मत समझना। मैं डायरेक्ट पीएम की अल्पसंख्यक सुधार कमेटी का सदस्य हूं। यहां पर न्याय होगा। जो टीन शेड लेकर गए हो, मंदिर पर भिजवा दो। इस पर अभिषेक प्रसाद ने जवाब दिया कि मदाखलत वाले लेकर गए हैं। वो अमला एडिशनल कमिश्नर के बोलने पर आता है।

रविंद्र सिंह तोमर ने क्षेत्रीय अधिकारी को दी धमकी

इस पर रविंद्र सिंह तोमर ने धमकाते हुए कहा कि ऐसा है अभिषेक भाई, कल आ रहे हैं विधानसभा अध्यक्ष। मैंने अपना परिचय दे दिया है। कल कोई कार्रवाई होती है, तो आपको मेरा नाम याद रहेगा। मैं तोमर ठाकुर हूं। मैं पीएमओ और विधानसभा में इंक्वायरी बैठवाऊंगा। पता चल जाएगा कि सर्विस में कहां-कहां काम किया है। कितने नोट छापे हैं।

निगमायुक्त ने पुलिस को दिया आवेदन

इस पर अभिषेक प्रसाद ने कहा कि आप निगमायुक्त से बोल दो। इस पर रविंद्र सिंह तोमर ने धमकाया कि आयुक्त को छोड़ दो। मैं सबको देखूंगा। पूरी निगम को देखूंगा। मेरी सरकार है प्रदेश में। मोहन यादव सीएम हैं और नरेन्द्र मोदी पीएम हैं। इस मामले में निगमायुक्त संघ प्रिय का कहना है कि इस मामले में बहोड़ापुर थाना पुलिस को आवेदन दिया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *