मध्य प्रदेश कांग्रेस ने संगठन और मीडिया रणनीति को नया रूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश में कांग्रेस के प्रवक्ताओं का चयन सिफारिश नहीं, बल्कि टैलेंट हंट प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 11 सदस्यीय चयन समिति का गठन किया है।

संगठन में बड़े बदलाव के संकेत

इस समिति की कमान वरिष्ठ नेता मुकेश नायक को सौंपी गई है। उनके साथ पार्टी के सक्रिय विधायक और संगठन से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी चयन प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाएंगे। खास बात यह है कि यह फैसला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा मीडिया कमेटी को भंग किए जाने के महज दो दिन बाद सामने आया है, जिसे संगठन में बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

जमीनी मुद्दों पर मजबूती से पक्ष रखने वालों का होगा चयन

प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, टैलेंट हंट समिति में विधायक जयवर्धन सिंह, हेमंत कटारे, आरिफ मसूद, विक्रांत भूरिया और महेश परमार को सदस्य बनाया गया है। इनके अलावा प्रशिक्षण विभाग के प्रभारी महेंद्र जोशी, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, विचार विभाग के अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता, मृणाल पंत, अपूर्व भार्गव और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया को भी समिति में शामिल किया गया है।

इस समिति का उद्देश्य मीडिया विभाग के अंतर्गत संचालित टैलेंट हंट कार्यक्रम को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है, ताकि पार्टी को जमीनी मुद्दों पर मजबूती से पक्ष रखने वाले सक्षम प्रवक्ता मिल सकें।

यह भी पढ़ें-MP में 5वीं-8वीं की बोर्ड तर्ज पर परीक्षा, 20 फरवरी से इम्तिहान का आगाज, 25 लाख बच्चे देंगे परीक्षा

इसलिए नहीं व्यावस्था 

कमेटी गठन की सूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कम्युनिकेशन विभाग के प्रभारी अभय तिवारी को समिति में शामिल नहीं किया गया है। बताया गया कि उन्होंने स्वयं इस प्रक्रिया से अलग रहने का आग्रह किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया। कांग्रेस का मानना है कि इस नई व्यवस्था से पार्टी को ऐसे प्रवक्ता मिलेंगे, जो न सिर्फ मीडिया में प्रभावी तरीके से बात रख सकें, बल्कि संगठन की सोच और मुद्दों को मजबूती से जनता तक पहुंचा सकें।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *