राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र में 25 जनवरी को दिन दहाड़े रीवा के हिस्ट्रीशीटर बदमाश कुलदीप सिंह पटेल पर हुए जानेलवा हमले का एक और आरोपी पकड़ा गया है। यह आरोपी है प्रांजल पाठक। प्रांजल मूलत: रीवा का रहने वाला है और रीवा के खनन माफिया सचिन कुशवाहा पर अड़ी डालने पर कुलदीप पटेल पर हमला करने वाले बदमाशों का परिचित है। सचिन कुशवाहा पर कुलदीप पटेल ने अड़ी डाली तो सचिन उस पर हमला कराने की योजना बनाने लगा। कुलदीप पटेल भीड़ के साथ चलता था, लिहाजा रीवा और सतना में उस पर हमला करना आसान नहीं हुआ। इसके बाद कुलदीप जब अपनी मंगेतर से मिलने भोपाल आया तो यहां टीआईटी कॉलेज में पढ़ने वाले प्रांजल को आरोपियों ने रेकी करने में लगा दिया।

प्रांजल ने तीन दिन तक कुलदीप की पूरी रेकी की। इसके बाद 24 जनवरी को टोल नाकों से बचते हुए हमलावर रीवा और सतना से भोपाल पहुंचे। यहां प्रांजल ने पिपलानी के एक होटल में बदमाशों को रात में रुकवाया था। 25 जनवरी को सुबह होटल से निकलने के बाद आरोपियों ने कुलदीप पटेल का पीछा किया और कोलार क्षेत्र में स्थित नेताजी हिल्स कॉलोनी में प्रवेश करने से पहले जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने प्रांजल को मथुरा से गिरफ्तार किया है। 25 जनवरी को बदमाशों के साथ प्रांजल ने भी भोपाल छोड़ दिया था।

कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि सभी आरोपियों ने मोबाइल पर पर पत्नी के पास छोड़कर आए थे, ताकि पुलिस को गुमराह कर सकें। आरोपियों की योजना कुलदीप की जिंदगी भर से लिए हाथ-पैर से मोहताज करना था। कोलार पुलिस ने दो आरोपी अनिल कुशपाहा और अखिलेश पांडे को रीवा से पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में कुल 9 आरोपी बनाए गए हैं। 2-3 आरोपियों की संख्या और बढ़ सकती है। मुख्य आरोपी सचिन कुशवाह है, जो खनन का माफिया बताया जा रहा हैं।

500 सीसीटीवी कैमरे खंगालकर आरोपियों तक पहुंचे

थाना प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि आरोपियों की पहचान के बाद एक टीम 29 जनवरी की रीवा के लिए रवाना की थी। आरोपी शातिर थे, जो अलग-अलग घूम रहे थे। टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। दिनरात छापे मारे। गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अवैध खनन को लेकर क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ाने के उद्देश्य से वारदात को अंजाम दिया या। पुलिस ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों तक पहुंची है।

ये भी पढ़ें- महिला श्रद्धालु ने पकड़ा गला या सुरक्षाकर्मी ने की पिटाई! किसने की पहले पहल? जानें पूरा मामला

होटल के फुटेज से मिली लीड

थाना प्रभारी सोनी ने बताया कि रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र स्थित धौचट निवासी कुलदीप सिंह पटेल 10 सितंबर 2025 को हत्या के मामले में जमानत पर छूटा था। जेल से आते ही उनसे अपना वर्चस्व दिखाया। खनन माफिया सचिन कुशवाह पर अड़ीवाजी की। मारपीट हुई, दोनों पर काउंटर केस दर्ज हुआ। इसके बाद कुलदीप भोपाल अपनी मंगेतर के पास आ गया। आरोपी वारदात की फिराक में थे। कोलार में उसे 25 जनवरी की सुबह नेताजी हिल्स चौराहे पर घेरकर अधमरा होने तक मारा था। पुलिस को मुख्य आरोपी सचिन कुशावाह समेत पवन कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, प्रवीण कुशवाहा, कुलदीप कुशवाहा, प्रांजल पाठक, सूरज और साकेत की तलाश है। पीडि़त हिस्ट्रीशीटर कुलदीप का भोपाल के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *