होली के त्योहार पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने यात्रियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। अतिरिक्त यात्री यातायात को सुचारु रूप से संभालने के लिए मंडल से 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों में आरक्षण किसी भी कंप्यूटरीकृत केंद्र या आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से कराया जा सकता है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों के ठहराव और समय की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 या ऑनलाइन माध्यम से अवश्य प्राप्त करें। होली के मद्देनज़र इन विशेष ट्रेनों से हजारों यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।
रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल (एक ट्रिप)
गाड़ी संख्या 02192 रीवा से 28 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर रात 9:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी। वापसी में 02191 रानी कमलापति से रात 10:15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7:30 बजे रीवा पहुंचेगी।
रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल (दो ट्रिप)
गाड़ी 02186 रीवा से 2 और 3 मार्च को दोपहर 12:30 बजे चलेगी और रात 9:15 बजे रानी कमलापति पहुँचेगी। वापसी में 02185 रानी कमलापति से रात 10:15 बजे रवाना होकर सुबह 7:30 बजे रीवा पहुंचेगी।
भोपाल-रीवा स्पेशल (एक ट्रिप)
गाड़ी 01704 भोपाल से 5 मार्च को सुबह 10:30 बजे चलकर रात 8:45 बजे रीवा पहुँचेगी। वापसी में 01703 रीवा से रात 10:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:05 बजे भोपाल पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें-बेबीसिटर की नौकरी का झांसा देकर धर्मांतरण-देह व्यापार में धकेला
रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल (दो ट्रिप)
गाड़ी 01667 रानी कमलापति से 27 फरवरी और 2 मार्च को दोपहर 2:25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुँचेगी। वापसी में 01668 दानापुर से 28 फरवरी और 3 मार्च को सुबह 11:15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8:55 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।
