पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों से जुड़ी दो अहम घोषणाएं जारी की हैं। बिलासपुर मंडल में अधोसंरचनात्मक कार्यों के चलते रानी कमलापति–संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस का एक-एक ट्रिप निरस्त किया गया है। वहीं, भोपाल मंडल से संचालित 10 ट्रेनों में कोच संरचना में स्थायी बदलाव किया जाएगा। रेलवे के अनुसार बिलासपुर जंक्शन-चांपा जंक्शन रेलखंड पर तीसरी और चौथी लाइन के निर्माण के तहत प्री-नॉन इंटरलॉकिंग, नॉन इंटरलॉकिंग और पोस्ट नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे। गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस, 03 जून 2026 को रानी कमलापति से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस, 04 जून 2026 को संतरागाछी से निरस्त रहेगी।

यात्रियों को किफायती एसी यात्रा की सुविधा

वहीं, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए भोपाल मंडल की 10 ट्रेनों में एसी-3 टियर (LWACCN) कोच के स्थान पर एसी-3 इकॉनॉमी (LWACCNE) कोच जोड़ा जाएगा। रेलवे का कहना है कि इस बदलाव से यात्रियों को किफायती एसी यात्रा की सुविधा मिलेगी और कोचों में भीड़ प्रबंधन बेहतर होगा। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पूर्व एनटीईएस या रेल मदद 139 से गाड़ी की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

यह भी पढ़ें-सख्त निगरानी के बीच NDA परीक्षा,भोपाल में कई अभ्यर्थियों को नहीं मिली एंट्री,व्यवस्था पर उठे सवाल

यह परिवर्तन निम्न तिथियों से प्रभावी होगा

12185 रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस -15 जून 2026 से

12186 रीवा-रानी कमलापति एक्सप्रेस – 16 जून 2026 से

12155 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस – 17 जून 2026 से

12156 हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति एक्सप्रेस – 20 जून 2026 से

22165 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस – 20 जून 2026 से

22166 सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस – 23 जून 2026 से

11633 भोपाल-चोपन एक्सप्रेस – 21 जून 2026 से

11634 चोपन-भोपाल एक्सप्रेस – 22 जून 2026 से

11631 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस -22 जून 2026 से

11632 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस – 24 जून 2026 से

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed