भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए 26 वर्षीय बस कंडक्टर मासूम अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने एक विवाहिता महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, महिला ने आरोपी के कहने पर अपने पति को तलाक दे दिया है, हालांकि तलाक से संबंधित कोई दस्तावेज अभी तक पीड़िता द्वारा पुलिस को उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि पीड़िता अपने पति को छोड़कर आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

निशातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बताया कि राजीव नगर करोंद निवासी मासूम अली मिसरोद से निशातपुरा मार्ग पर चलने वाली एक निजी बस में कंडक्टर के रूप में कार्यरत था। वर्ष 2024 में उसकी मुलाकात 25 वर्षीय महिला से हुई, जो एक शॉपिंग मॉल में काम करती है। महिला प्रतिदिन उसी बस से यात्रा करती थी। इसी दौरान दोनों के बीच पहचान बढ़ी और धीरे-धीरे नजदीकियां हो गईं।

पति को छोड़कर आरोपी के साथ रहने लगी थी महिला


पुलिस के मुताबिक, आरोपी के झांसे में आकर महिला अपने पति को छोड़कर उसके साथ रहने लगी। इस दौरान मासूम अली ने उससे शादी का वादा किया और शारीरिक संबंध बनाए। महिला पहले से विवाहित है और उसका डेढ़ साल का एक बेटा भी है।

ये भी पढ़ें- MP: आरक्षक की पत्नी की संदिग्ध मौत, 11 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद; पति के महिला SI से कथित संबंध की चर्चा तेज

इसके बाद आरोपी ने मानसिक रूप से प्रताड़ित शुरू कर दिया

करीब दो माह पहले जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने शर्त रखी कि वह धर्म परिवर्तन करे। महिला ने धर्म बदलने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद आरोपी ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने निशातपुरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे भी जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *