भोपाल, मध्य प्रदेश। राजधानी में सामने आए कथित धर्मांतरण और देह शोषण गिरोह मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में आरोपी दो सगी बहनों और उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी के बाद शहर का माहौल गरमा गया। बुधवार को बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार बागसेवनिया थाना क्षेत्र में सक्रिय एक गिरोह पर आरोप है कि वह आर्थिक रूप से कमजोर और छात्राओं को नौकरी, मदद और बेहतर जीवन का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था। जांच में सामने आया है कि युवतियों को कथित रूप से नशीला पदार्थ देकर शोषण किया गया।आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता था। धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाए जाने के आरोप भी लगे हैं।गिरोह के मोबाइल फोन से कई संदिग्ध चैट, तस्वीरें और संपर्क सूत्र मिले हैं। पुलिस ने दो बहनों समेत एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे होने की बात सामने आ रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस नेटवर्क के तार अन्य शहरों से तो नहीं जुड़े हैं।
यह भी पढ़ें-लड़कियों से बार-बार दुष्कर्म, जानें अहमदाबाद-मुंबई कनेक्शन और ‘जन्नत’ का रोल
संगठन ने मांग की
– आरोपियों पर सख्त धाराओं में प्रकरण दर्ज हो।
– धर्मांतरण कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाए।
– पीड़ित युवतियों की सुरक्षा और काउंसलिंग सुनिश्चित की जाए।
– पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर मास्टरमाइंड को उजागर किया जाए।
– कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई में ढिलाई बरती गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें-बेबीसिटर की नौकरी का झांसा देकर धर्मांतरण-देह व्यापार में धकेला
पुलिस का रुख
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम बनाई गई है। डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। पीड़िताओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जरूरत पड़ने पर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद से इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो।
