राजधानी भोपाल में फिल्म घूसखोर पंडित को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। दूसरे दिन भी ब्राह्मण समाज का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। मंगलवार को भोपाल के जोन-2, एमपी नगर में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि फिल्म का नाम ही एक विशेष समाज को बदनाम करने वाली मानसिकता को दर्शाता है। समाज का आरोप है कि इस तरह के शीर्षक से न केवल ब्राह्मण समाज की छवि धूमिल होती है, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी नुकसान पहुंचता है।

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा ने साफ शब्दों में कहा कि उत्तर प्रदेश में इस फिल्म को लेकर FIR दर्ज की गई है, लेकिन मध्य प्रदेश सरकार अब तक चुप है। जब तक यहां FIR दर्ज नहीं होगी, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें-  भारतीय रेलवे की स्प्रिंग फैक्ट्री में ब्लास्ट, पांच कर्मचारी झुलसे, तीन की हालत गंभीर

पोस्टरों पर जूते मारकर जताया विरोध

प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने फिल्म निर्माता और कलाकारों के पोस्टरों पर जूते मारकर विरोध जताया और फिल्म का नाम तत्काल बदलने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो विरोध को प्रदेशव्यापी आंदोलन में बदला जाएगा।

बोले- विशेष को टारगेट किया जा रहा है

ब्राह्मण समाज का कहना है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट के नाम पर लगातार एक वर्ग विशेष को टारगेट किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के चलते एमपी नगर क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति भी बनी रही। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन बढ़ते विरोध को देखते हुए कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *