राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में एयरपोर्ट रोड पर एक पॉश कॉलोनी के सूने मकान में बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों का सामान पर हाथ साफ कर दिया। मामला सूरज नगर का है। डकैती की इस वारदात को पुलिस ने चोरी में दर्ज कर जांच कर रही है।
जानकारी के अधिवक्ता अखिलेश श्रीवास्तव सूरज नगर में रहते हैं। कुछ दिनों पहले वे घर के बाहर गए हुए थे। उनके घर में रखवाली करने के लिए दो खूंखार कुत्ते हैं। बदमाशों ने उनके घर की रेकी करके वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश जैसे ही उनके घर के बाहर पहुंचे। दोनों कुत्ते बदमाशों को देखकर भौंकने लगे। इसके बाद बदमाशों ने मीट के टुकड़े में कुछ मिलाकर कुत्तों की तरफ फेंका, जिसे खाने के बाद कुत्ते शांत हो गए।
आठ की संख्या में थे डकैत
हथियार बंद बदमाशों ने बाउंड्रीवॉल और गेट फांदकर अधिवक्ता के घर में घुसे और करीब 18 लाख रुपये नकदी सहित लाखों के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। बदमाश इतना आश्वस्त थे कि उन्हें कोई नहीं रोकेगा, क्योंकि वे लोडिंग वाहन में सामान भरकर ले गए। घटना के समय अधिवक्ता परिवार सहित इलाज कराने के लिए इंदौर गए हुए थे। घटना 25-26 दिसंबर की दरम्यानी देर रात की है।
ये भी पढ़ें- भोपाल पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, बैकअप टीम ने तोड़ी ईरानी गैंग की बाड़ेबंदी, 34 अपराधी गिरफ्तार
ढाई घंटे के कॉलोनी में रहे बदमाश
सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ है कि बदमाश रात करीब सवा बजे अधिवक्ता के घर में घुसने का प्रयास किया था। इसके बाद वह उनके घर से 3:45 बजे सुबह निकले हैं। अगले दिन काम वाली बाई जब घर पहुंची तो चोरी का पता चला। इसके बाद चोरी का मामला दर्ज कराया गया। फरियादी ने कहा कि वारदात को इस तरह से अंजाम दिया गया है कि उन्हें पूरी जानकारी हो।
