प्रॉयोरिटी कॉरिडोर में रोजाना 3000 यात्रियों के यात्रा करने का अनुमान है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) ने भोपाल मेट्रो के एम्स मेट्रो स्टेशन से सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन के बीच शुरू होने वाली यात्री सेवाओं की पूरी समय-सारिणी (टाइम टेबल) जारी कर दी है। यह सेवा 21 दिसंबर से आम यात्रियों के लिए शुरू की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Bhopal Metro: 2009 में देखा था सपना, 16 साल बाद साकार हुआ, राजधानी को फास्ट और स्मार्ट परिवहन की सौगात




Trending Videos

Bhopal Metro: Estimated to carry 3000 passengers daily, journey from AIIMS to Subhash Nagar take 25 minutes

भोपाल मेट्रो: यहां देखें मेट्रो का पूरा शेड्यूल
– फोटो : अमर उजाला


मेट्रो दोनों दिशाओं में निर्धारित समय के अनुसार संचालित होगी। मेट्रो सेवाएं दोनों दिशाओं में नियमित अंतराल पर उपलब्ध रहेंगी। यह समय-सारिणी प्रारंभिक है, जिसमें भविष्य में बदलाव संभव है। सभी स्टेशनों पर ठहराव निर्धारित समय के अनुसार रहेगा। भोपाल मेट्रो की यह समय-सारिणी जारी होने के साथ ही राजधानी में संगठित और समयबद्ध सार्वजनिक परिवहन की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। एम्स और सुभाष नगर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को जोड़ने से छात्रों, कर्मचारियों और मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Bhopal Metro: भोपाल में तांगे से स्मार्ट परिवहन मेट्रो तक, बदलते वक्त के साथ बदला शहर का सफर


Bhopal Metro: Estimated to carry 3000 passengers daily, journey from AIIMS to Subhash Nagar take 25 minutes

एम्स मेट्रो स्टेशन से मेट्रो सेवाएं सुबह नौ बजे से शुरू होंगी।
– फोटो : अमर उजाला


एम्स मेट्रो स्टेशन से मेट्रो सेवाएं सुबह नौ बजे से शुरू होंगी। यह मेट्रो अल्कापुरी, डीआरएम ऑफिस, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, एमपी नगर, बोर्ड ऑफ चौराहा, केंद्रीय विद्यालय स्टेशनों से होते हुए सुभाष नगर 9.25 पर पहुंचेगी। इसके बाद दूसरी मेट्रो 10.15 बजे, फिर 11.30 बजे, 12.45 बजे, 2 बजे, 3.15 बजे, 4.30 बजे, 5.45 बजे और फिर 7 बजे आखिरी मेट्रो रवाना होगी। इस तरह सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन से सेवाएं सुबह 9:40 बजे से प्रारंभ होंगी। यह मेट्रो केंद्रीय विद्यालय, बोर्ड ऑफ चौराहा, एमपी नगर, आरकेएमपी, डीआरएम ऑफिस और अलकापुरी स्टेशनों से गुजरते हुए एम्स पहुंचेगी। सुभाष नगर से दूसरी मेट्रो 10.55, फिर 12.10 बजे, 1.25 बजे, 2.40 बजे, 3.55, 7.10 और 6.25 पर अंतिम मेट्रो चलेगी। सुभाष नगर से एम्स तक का सफर भी लगभग 25 मिनट में पूरा होगा।

ये भी पढ़ें- Bhopal Metro: भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट की लागत बढ़ी, प्रति किलोमीटर 100 करोड़ से ज्यादा की बढ़ोतरी

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed