अलीराजपुर के गांव में एक सरकारी स्कूल के बच्चों ने कांग्रेस विधायक से स्कूल में फैली अव्यवस्था और प्राचार्य द्वारा की गई बदसलूकी की शिकायत की है। इसके बाद विधायक ने एक्शन लेने का आश्वासन दिया, हालांकि स्कूल स्टाफ को लेकर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Trending Videos

अलीराजपुर विधायक सेना पटेल सरकारी स्कूल का दौरा करने गई थीं। वहां उन्होंने स्कूली बच्चों से मुलाकात की और पूछा कि क्या-क्या परेशानी आती है। इस बीच दो छात्राएं विधायक के पास आईं और प्राचार्य पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्कूल में कई समस्याएं हैं।

हम अपनी कक्षा की टीचर से इस बारे में बोलते हैं तो वे हमारी शिकायत प्राचार्य से करती हैं। हमें बेवजह टारगेट किया जाता है। छात्राओं ने यह भी कहा कि कई बार उनके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया जाता है। इस बात का उन्हें बुरा लगता है। इसके बाद विधायक ने उनसे कहा कि भविष्य में अब ऐसा नहीं होगा। इसके बाद उन्होंने प्राचार्य से भी चर्चा की और बच्चों को परेशान न करने की बात कही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed