13 साल की बालिका के साथ एक अधेड़ ने दुराचार का प्रयास किया। बालिका बचकर भागी और घर पहुंचकर परिजनों को घटनाक्रम बताया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो कुछ देर में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। जिसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।

चिमनगंज थाना प्रभारी विवेक कनोड़िया ने बताया कि थाना क्षेत्र की कालोनी में रहने वाली 13 साल की बालिका परिजनों के साथ थाने पहुंची थी और बताया कि उसके साथ नासिर खान द्वारा घर बुलाकर अश्लील हरकतें की। वह भाग कर अपने घर आई और परिजनों को बताया। थाना प्रभारी के अनुसार मामला नाबालिग बालिका से जुड़ा होने पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धारा में प्रकरण दर्ज कर तत्काल टीम को आरोपी की धरपकड़ के लिए भेजा गया। जिसे कुछ देर में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- पार्किंग में खड़ी पांच खाली बसों में लगी आग, वेल्डिंग के दौरान उठी थी चिंगारी

नासिर के घर बर्तन देने गई थी मासूम

थाना चिमनगंज मंडी में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ हुई घटना पर परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बालिका रोते हुए उनके पास आई और बताया कि पास में रहने वाले नासिर अंकल ने उसके साथ अश्लील हरकत की है। उन्होंने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। वह जैसे तैसे भाग कर आई। बालिका की मां ने बताया कि उनकी बेटी इलाके में रहने वाले नासिर के घर बर्तन देने गई थी। इसी दौरान मौका पाकर नासिर ने गंदी हरकत की है। आरोपी नासिर हम्माली का काम करता है। मामले में पुलिस ने आरोपी नासिर के खिलाफ छेड़छाड़, अश्लील हरकत व पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

सोची समझी साजिश बताया

इस घटना को लेकर हिंदूवादी संगठन हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक रितेश माहेश्वरी ने आक्रोश जताया है और इस घटना को सोची समझी साजिश बताया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *