राजधानी भोपाल में बीते दिनों युवतियों पर ब्लैड से हमला कर दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पिपलानी, सोनागिरी और अयोध्या नगर इलाके में हुई इन घटनाओं के बाद शहर की युवतियों में भय का माहौल था। पुलिस ने देर रात छोला थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को उस समय पकड़ा, जब वह एक और वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। वह पिपलानी थाना क्षेत्र में तीन वारदातों को अलग-अलग स्थानों पर अंजाम दिया था। पुलिस तीनों प्रकरणों में जांच कर रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सागर जिले का रहने वाला है। घरेलू विवाद, खासकर पत्नी से हुए झगड़े के बाद वह मानसिक रूप से असंतुलित हो गया और अपने गुस्से को बाहर निकालने के लिए उसने अनजान युवतियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। आरोपी ब्लैड जैसे धारदार हथियार से अचानक हमला कर मौके से फरार हो जाता था।

Trending Videos

ये भी पढ़ें- भोपाल में फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के विरोध में प्रदर्शन, सड़क पर उतरा ब्राह्मण समाज; रोक लगाने की मांग

पुलिस ने रखा था 20 हजार का इनाम

लगातार हो रही घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए भोपाल पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके साथ ही करीब 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को अलग-अलग टीमें बनाकर तलाश में लगाया गया। शहर के थानों में पुराने ब्लैड अटैक, छेड़छाड़ और संदिग्ध अपराधियों का डाटा खंगाला गया और कई संदिग्धों से पूछताछ भी की गई। आरोपी पहचान छिपाने के लिए सिर पर टोपी पहनता था और काले रंग की बाइक का इस्तेमाल करता था। वह सुनसान और अंधेरी जगहों को चुनकर युवतियों को अपना निशाना बनाता था। एक सीसीटीवी फुटेज में उसे आखिरी बार भानपुर ब्रिज की ओर जाते हुए देखा गया था, जिसके बाद पुलिस का शिकंजा और कस गया।

आरोपी ने अब तक तीन युवतियों पर हमला करने की बात कबूल की है। इन घटनाओं के बाद पुलिस ने प्रभावित इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ा दी थी, जिससे लोगों में कुछ हद तक सुरक्षा का भरोसा लौटा। पुलिस आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पूछताछ में और भी चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

 

आरोपी के सीसीटीवी फुटेज व फोटो

आरोपी के सीसीटीवी फुटेज व फोटो

 

आरोपी के सीसीटीवी फुटेज व फोटो

आरोपी 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *