मध्य प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों और दोपहिया वाहन चालकों की मौत के मामलों को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेशभर में 26 अप्रैल से 10 मई 2026 तक हेलमेट पहनने को अनिवार्य बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में पुलिस परिवहन एवं शोध संस्थान (PTRI) ने सभी पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या दोपहिया वाहन चालकों की होती है, जिनमें अधिकांश मामलों में हेलमेट नहीं पहनना प्रमुख कारण बनता है। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई के साथ जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है।


ये भी पढ़ें-  लव जिहाद विवाद में नया मोड़: पहली बार मुस्लिम संगठन खुलकर आया सामने, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अल्टीमेटम

अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पीओएस मशीनों के माध्यम से अधिक से अधिक ई-चालान काटने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करेगी, जहां युवाओं को हेलमेट की अनिवार्यता और यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो, संदेश और जागरूकता सामग्री साझा कर लोगों को नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों से अभियान की नियमित रिपोर्ट भी मांगी है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यह अभियान केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि सड़क सुरक्षा को लेकर व्यवहारिक बदलाव लाने वाला साबित हो। 

ये भी पढ़ें-  भोपाल होटल कांड: पूर्व महिला कर्मचारी ने रची साजिश, रिसेप्शनिस्ट का बेटे और दोस्त से कराया दुष्कर्म; गिरफ्तार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *