मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पदस्थ आईपीएस आयुष जाखड़ भाजपा विधायक की धमकी के बाद चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे के खिलाफ कार्रवाई की। इस पर विधायक ने उन्हें ‘करैरा तेरे डैडी का नहीं है’ और सरकारी आवास में गोबर भर देने की धमकी दी। इसके खिलाफ मध्य प्रदेश भारतीय पुलिस सेवा संघ भी विधायक के विरोध में आ गया है। वहीं, विधायक के बेटे के खिलाफ कार्रवाई के बाद आयुष जाखड़ की छवि एक सख्त और निष्पक्ष अधिकारी के रूप में उभरी है। राजनीतिक दबाव के बावजूद कार्रवाई करने को लेकर उनकी तारीफ हो रही है।
