भोपाल में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर परशुराम मंदिर परिसर में प्रोग्रेसिव ब्राह्मण फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संगठन का आधिकारिक पोस्टर लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, युवा और पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और विधि-विधान से पूजन के साथ की गई। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने पोस्टर का अनावरण किया और संगठन के उद्देश्यों व आगामी योजनाओं की जानकारी दी।

समाज उत्थान और युवाओं पर फोकस

वक्ताओं ने कहा कि संगठन शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण और समाज में समरसता बढ़ाने के लिए काम करेगा। साथ ही युवाओं से आह्वान किया गया कि वे संगठन से जुड़कर समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए समाज को एकजुट रहने की बात कही।

 


यह भी पढ़ें-एमपी में भीषण गर्मी, नौगांव में पारा 44.3 डिग्री, कई शहर 42 डिग्री के पार, लू का खतरा बढ़ा

समाज को नई दिशा देने की पहल

उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। सभी ने मिलकर समाज के उत्थान और एकजुटता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नितिन पालीवाल, अनिल भार्गव, विवेक त्रिपाठी, अनमोल दुबे, आशुतोष पाठक, अभिषेक शर्मा, राहुल शर्मा और हरीश चौबे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *