MPRDC द्वारा प्रदेश में ट्रैफिक सुधार के प्रयास के क्रम में अब सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मानकों के अनुरूप स्टेट हाईवे और एमडीआर पर 19 पुल-फ …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 19 Apr 2026 08:19:50 PM (IST)Updated Date: Sun, 19 Apr 2026 08:19:50 PM (IST)

एमपी को ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति... ग्वालियर, भोपाल समेत 7 जिलों में बनेंगे 19 नए पुल और फ्लाईओवर
एमपी को ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति

HighLights

  1. धार जिले में स्टेट हाईवे-64 पर पांच हाई लेवल ब्रिज बनाए जाएंगे
  2. भोपाल के सुल्तानपुरा-नकतारा रोड पर दो हाई लेवल ब्रिज प्रस्तावित
  3. MPRDC ने विशेषज्ञ एजेंसियों से डीपीआर तैयार करने हेतु मांगे टेंडर

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एमपीआरडीसी) द्वारा प्रदेश में ट्रैफिक सुधार के प्रयास के क्रम में अब सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मानकों के अनुरूप स्टेट हाईवे और मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड (एमडीआर) पर 19 पुल-फ्लाईओवर तैयार कराए जाएंगे।

ये पुल व फ्लाईओवर ग्वालियर सहित प्रदेश के सात जिलों में तैयार किए जाएंगे। इनमें ग्वालियर में एक, भोपाल में चार, छिंदवाड़ा में एक, धार में सात, इंदौर में दो, शहडोल में दो और उज्जैन में दो पुल व फ्लाईओवर प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें से कुछ फ्लाईओवर केंद्र सरकार व राज्य सरकार ने स्वीकृत कर रखे हैं और कुछ स्वीकृति की प्रत्याशा में हैं। ऐसे में एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने इन फ्लाईओवर के निर्माण से पहले डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए विशेषज्ञ एजेंसी चयन के टेंडर मांगे गए हैं।

प्रमुख जिलों में प्रस्तावित निर्माण कार्य

भोपाल में सुल्तानपुरा-नकतारा रोड स्टेट हाईवे 19 पर दो हाई लेवल ब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है। इसके अलावा बरखेड़ा बाइपास और भोजपुरा-मकसूदनगढ़ रोड पर भी पुलों का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। छिंदवाड़ा जिले में सिवनी-कटंगी रोड पर खिड़की घाट के पास एक हाई लेवल ब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है, जिसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट अब तैयार कराई जाएगी। धार जिले में थांदला-लिमड़ी रोड स्टेट हाईवे 64 पर पांच हाई लेवल ब्रिज तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा पाटी-बोकराता रोड पर हाई लेवल ब्रिज के साथ ही झाबुआ-रायपुरिया रोड को टू लेन व पेव्ड शोल्डर भी किया जाएगा।

ग्वालियर, इंदौर, शहडोल और उज्जैन की योजनाएं

ग्वालियर के डबरा-भितरवार-हरसी रोड पर 600 मीटर लंबा फोरलेन आरओबी (ROB) तैयार किया जाएगा। इसे केंद्र सरकार से भी स्वीकृति मिल गई है। इंदौर में सनावद-खरगौन रोड पर बेड़िया बाइपास को भी टू लेन करने के साथ ही ओंकारेश्वर-सनावद पर काम कराया जाएगा। शहडोल जिले में सतना-मैहर-बरही रोड और रीवा-शहडोल रोड पर हाई लेवल ब्रिज का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। उज्जैन जिले में सोनकच्छ-गंधर्वपुरी रोड पर हाई लेवल ब्रिज और जावरा-नयागांव रोड पर पिपलियामंडी चौपाटी के पास फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *