ग्वालियर में युवक ने खाना देने में देरी पर मां पर चाकू से हमला किया। महिला घायल हुई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 13 Apr 2026 09:03:19 AM (IST)Updated Date: Mon, 13 Apr 2026 09:03:19 AM (IST)

ग्वालियर में खाना देने में देर होने पर मां को पेट और कमर पर मारा चाकू, कलयुगी बेटा गिरफ्तार
युवक ने गुस्से में अपनी मां पर जानलेवा हमला कर डाला। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पड़ोसियों ने महिला को अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को सूचना दी
  2. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज की
  3. मां ने पहले केस से इनकार किया, बाद में शिकायत दी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर इलाके में एक सिरफिरे युवक ने गुस्से में अपनी मां पर ही जानलेवा हमला कर डाला। मां से खाना मांगा, जब लाने में थोड़ी देर हो गई, तो गुस्से में युवक ने चाकू मार दिया। चाकू महिला के हाथ और कमर में लगा है। पुलिस ने इस मामले में एफआइआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सदाशिव नगर में गौरीशंकर स्कूल के पास रहने वाले धर्मेंद्र झा ड्यूटी गए थे। घर पर उनकी पत्नी नूतन थीं। रात को बेटा रणदीप झा घर पर आया। उसने खाना देने के लिए कहा। उस समय महिला बर्तन धो रही थी। वह शोर मचाने लगा। महिला ने टोका, तो गुस्से में चाकू मार दिया। महिला घायल हो गई।

उसकी चीख सुनकर पड़ोसी आ गए। उसे अस्पताल ले गए। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत एफआइआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मां बोली- रहने दो, है तो बेटा ही

आरोपी नशे में रोज हंगामा करता है। आसपास के लोगों ने बताया कि वह अक्सर अपने माता-पिता के साथ अभद्रता करता है। रात को उसने मां पर हमला कर दिया, तब उसका बयान लेने के लिए पुलिस अस्पताल पहुंची। महिला रोने लगी। बोली कि रहने दो एफआइआर मत करो। वह बेटा है। उसको जेल जाते नहीं देख सकती। आसपास के लोगों ने समझाया कि एक बार एफआइआर होने पर सुधर जाएगा, तब महिला एफआइआर के लिए तैयार हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *