वंदे मातरम विवाद में भाजपा ने कांग्रेस को घेर लिया है और जनता के सामने उनके नेताओं की छवि देश-विरोधी की तरह प्रस्तुत की जा रही है, लेकिन कांग्रेस अभी तक इस मामले में दोनों महिला पार्षदों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है। मामला अनुशासन समिति के पास है।

ये भी पढ़ें: वंदे मातरम विवाद:कांग्रेस बैकफुट पर, चुप्पी से अल्पसंख्यक नेता …

उधर चार दिन बाद कांग्रेस को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली पार्षद रुबीना इकबाल खान ने इस मामले में खेद जताया है, लेकिन पार्टी उन्हें माफ करने के मूड में नहीं है। शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि हमने निष्कासन का प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दिया है, अब फैसला भोपाल से होगा। रुबीना ने कहा कि सदन में पार्षद जातिसूचक नारे लगा रहे थे। इस कारण वे गुस्से में आ गई थीं। बाद में पत्रकारों से चर्चा के दौरान मैंने कांग्रेस पार्टी को लेकर गलत टिप्पणी कर दी, जिसका मुझे खेद है।

पहले भी हो चुकी हैं पार्टी से निष्कासित

रुबीना खान खजराना वार्ड से पार्षद हैं। वे पहले भी बागी उम्मीदवार के तौर पर वार्ड से चुनाव लड़ने के कारण निष्कासित हो चुकी हैं, हालांकि उनके चुनाव जीतने के बाद पार्टी ने फिर उन्हें वापस ले लिया था। रुबीना के पति इकबाल खान कांग्रेस के नेता रहे हैं। वे चार नंबर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के सामने चुनाव भी लड़ चुके हैं लेकिन जीत नहीं पाए थे। बाद में वे खजराना क्षेत्र में रहने चले गए और वहां नगर निगम चुनाव में वे अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाते रहे हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed