MP Board Results Uopdate: माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 12 Apr 2026 08:57:55 AM (IST)Updated Date: Sun, 12 Apr 2026 08:57:55 AM (IST)

10वीं-12वीं छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, MP Board रिजल्ट के बाद सिर्फ 7 दिन में भरना होगा द्वितीय परीक्षा का फार्म
MP Board रिजल्ट जल्द घोषित होने की संभावना है। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. कम अंक वालों को मिलेगा दूसरा मौका
  2. छात्रों को तैयारी के लिए कम समय मिलेगा
  3. रिजल्ट के बाद 7 दिन में आवेदन जरूरी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। बोर्ड के अनुसार द्वितीय परीक्षा 7 मई से शुरू होकर 26 मई तक आयोजित की जाएगी। इस नई व्यवस्था के तहत मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों को केवल सात दिनों के भीतर परीक्षा फार्म और निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा।

रिजल्ट के बाद तुरंत करना होगा आवेदन

बोर्ड की गाइडलाइन में स्पष्ट किया गया है कि जिन छात्रों को मुख्य परीक्षा में कम अंक प्राप्त होंगे या जो किसी विषय में अनुत्तीर्ण होंगे, उन्हें द्वितीय परीक्षा में शामिल होने के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करना होगा। यदि छात्र सात दिनों के भीतर फार्म जमा नहीं करते हैं, तो उन्हें इस परीक्षा में शामिल होने का अवसर नहीं मिलेगा।

रिजल्ट जल्द आने के संकेत

हालांकि, अभी तक मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं हुआ है, लेकिन द्वितीय परीक्षा की तिथि घोषित होने से यह संकेत मिल रहे हैं कि बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी कर सकता है। संभावना जताई जा रही है कि परिणाम 14 या 15 अप्रैल के आसपास घोषित किया जा सकता है।

तैयारी के लिए मिलेगा सीमित समय

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को द्वितीय परीक्षा की तैयारी के लिए केवल 20 से 22 दिनों का समय ही मिलेगा। इस बार मूल्यांकन कार्य 31 मार्च तक पूरा कर लिया गया है, जिससे परिणाम जल्द घोषित होने की संभावना बढ़ गई है।

टाइम टेबल पहले ही हो चुका जारी

बोर्ड ने द्वितीय परीक्षा का टाइम टेबल 11 मार्च को ही जारी कर दिया था, जिससे पहले ही संकेत मिल गए थे कि इस बार प्रक्रिया तेज रहेगी।

डीएलएड छात्रों को राहत

इसके अलावा बोर्ड ने डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों को राहत देते हुए परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दी है। पहले यह तिथि 2 अप्रैल निर्धारित थी, जिसे अब विलंब शुल्क के साथ आगे बढ़ाया गया है।

बोर्ड द्वारा जारी यह नई व्यवस्था छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें समय सीमा का विशेष ध्यान रखना अनिवार्य होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *